IPO News: आईपीओ बाजार में एक और कंपनी अपनी किस्मत आजमाने उतर रही है। के जे फोर्जिंग्स (Kay Jay Forgings) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया है। प्रस्तावित ऑफरिंग में ₹300 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू, साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स से ₹60 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
