Get App

IRCTC Q3 Results: सरकारी रेलवे कंपनी को ₹394 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर रहेगी नजर

IRCTC Q3 Results: सरकारी रेलवे कंपनी IRCTC ने दिसंबर तिमाही में 394 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। रेवेन्यू में भी उछाल दिखा। कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है। नतीजों के बाद शेयर प्राइस पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 7:03 PM
IRCTC Q3 Results: सरकारी रेलवे कंपनी को ₹394 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान; शेयरों पर रहेगी नजर
नतीजों के दिन बीएसई पर IRCTC का शेयर 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 621.85 रुपये पर बंद हुआ।

IRCTC Q3 Results: सरकारी रेलवे कंपनी IRCTC ने 12 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.6 प्रतिशत बढ़कर 394.3 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 341 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू और EBITDA में मजबूत बढ़त

IRCTC की तीसरी तिमाही में कुल आय 18.4 प्रतिशत बढ़कर 1,449.4 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल इसी अवधि में 1,224.6 करोड़ रुपये थी।

EBITDA 12 प्रतिशत बढ़कर 465.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले यह 416.4 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 32.1 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 34 प्रतिशत था। इसका मतलब है कि कमाई बढ़ी, लेकिन मार्जिन थोड़ा दबाव में रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें