इस महीने 22% उछल गया IRCTC, अभी और कितनी तेजी की है गुंजाइश?

IRCTC Share Price: ऑनलाइन रेलवे टिकट और कैटरिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर इस महीने 22 फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट के जानकारों के मुताबिक जिस हिसाब से इसके शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान दिख रहा है और कंपनी की कारोबारी सेहत है, उसके हिसाब से मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 25, 2023 पर 9:23 PM
IRCTC के शेयर 29 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 557.15 रुपये पर थे। इसे लेवल से करीब 9 महीने में यह 64 फीसदी से अधिक उछलकर 19 दिसंबर 2023 को एक साल के हाई 916.35 रुपये पर पहुंच गया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IRCTC Share Price: ऑनलाइन रेलवे टिकट और कैटरिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर इस महीने 22 फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट के जानकारों के मुताबिक जिस हिसाब से इसके शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान दिख रहा है और कंपनी की कारोबारी सेहत है, उसके हिसाब से मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। कंपनी ने 11 जोड़ी वंदे भारत और 18 नए स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स जोड़े हैं जिससे इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

    रेलवे की हॉस्पैटिलिटी और टूरिज्म इकाई IRCTC अब रेलवे के बाहर भी विस्तार कर रही है जैसे कि इसने कैटरिंग सर्विसेज के लिए बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स), कोलकाता के इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी और गुवाहाटी के कॉटन यूनिवर्सिटी इत्यादि के साथ MoU साइन कर लिए हैं। इन सबका शेयरों पर भी पॉजिटिव असर दिखेगा। फिलहाल BSE पर यह 860.95 रुपये के भाव पर है।

    Yearender 2023: डॉलर की बारिश! इस साल सबसे अधिक Elon Musk की बढ़ी दौलत, भारत से इस शख्स ने मारी बाजी


    IPO Market: ग्रे मार्केट में 128% प्रीमियम पर शेयर, चेक करें 6 IPOs का हाल

    9 महीने में 64% चढ़ा IRCTC

    आईआरसीटीसी के शेयर 29 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 557.15 रुपये पर थे। इसे लेवल से करीब 9 महीने में यह 64 फीसदी से अधिक उछलकर 19 दिसंबर 2023 को 916.35 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों का एक साल का हाई है।

    इन पांच सरकारी शेयरों ने इस साल निवेश कर दिया दोगुना-तिगुना, Nifty में यह रहा टॉप पर

    अब आगे क्या है रुझान

    टेक्निकल चार्ट पर बात करें तो ICICI डायरेक्ट के मुताबिक इसके शेयरों के लिए पहला रेजिस्टेंस 880.6, फिर 900.2 और फिर 913.6 पर है। डाउनसाइड इसे 847.6, फिर 834.2 और फिर 814.6 पर सपोर्ट मिल रहा है। चार्ट पर 20-, 50-, 100- और 200- दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर बना हुआ है जो शेयरों की तेजी को लेकर पॉजिटिव संकेत है। मार्केट एक्सपर्ट और DRS Finvest के फाउंडर डॉ रवि सिंह के मुताबिक आईआरसीटीसी के शेयर 1000 रुपये का लेवल छू सकते हैं। इस टारगेट के हिसाब से मौजूदा लेवल से यह 16 फीसदी से अधिक उछल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।