Get App

MSCI Smallcap index में जगह बना सकते हैं IREDA, Cello, Mamaearth; ये 15 स्टॉक भी हैं लाइन में

MSCI ने फरवरी की घोषणा के लिए कट-ऑफ अवधि 18 से 31 जनवरी के बीच निर्धारित की है। MSCI और FTSE जैसे वैश्विक सूचकांकों में स्टॉक वेटेज का इंक्लूजन या इसमें बढ़ोतरी, पैसिव फंड्स से इनफ्लो की ओर ले जाती है। अक्टूबर 2020 में भारत की MSCI एमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में हिस्सेदारी 8 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 17.1 प्रतिशत हो चुकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 3:07 PM
MSCI Smallcap index में जगह बना सकते हैं IREDA, Cello, Mamaearth; ये 15 स्टॉक भी हैं लाइन में
IREDA के इंक्लूजन से स्टॉक में 1.1 करोड़ डॉलर का पैसिव इनफ्लो आ सकता है.

शेयर बाजार में कुछ दिनों पहले ही IREDA, सेलो वर्ल्ड, होनासा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Mamaearth) और सिग्नेचर ग्लोबल की लिस्टिंग हुई है। अब ये स्टॉक्स MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में जगह बनाने वाले शीर्ष दावेदारों में से हैं। यह बात नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट में कही गई है। MSCI 13 फरवरी को आधिकारिक घोषणा करेगा। एडजस्टमेंट्स 29 फरवरी को होने वाले हैं।नुवामा के अनुसार, MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में जगह बना सकने वाले अन्य दावेदारों में जय प्रकाश एसोसिएट्स, आरआर काबेल, केपीआई ग्रीन एनर्जी, प्रोटीन ई-गॉव, स्वान एनर्जी, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, RattanIndia Power, टाइम टेक्नोप्लास्ट, इथोसा, संदुर मैंगनीज, केसोराम इंडस्ट्रीज, साई सिल्क्स कलामंदिर, फेडबैंक और डीबी रियल्टी शामिल हैं।

पिछले तीन महीनों में इन शेयरों में 10-100 प्रतिशत के बीच तेजी आई है जिससे उनका फ्री फ्लोट-एडजस्टेड मार्केट कैप, MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल होने के काबिल हो गया है। नुवामा की कैलकुलेशन के अनुसार, IREDA के इंक्लूजन से स्टॉक में 1.1 करोड़ डॉलर का पैसिव इनफ्लो आ सकता है, जबकि अन्य शेयरों में से हर एक में 20-70 लाख डॉलर का निवेश देखने को मिल सकता है।

पैसिव इनफ्लो यानि पैसिव फंड्स से निवेश। पैसिव फंड एक ऐसा इनवेस्टमेंट व्हीकल है, जो मार्केट इंडेक्स या एक विशिष्ट मार्केट सेगमेंट को ट्रैक करता है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि किसमें निवेश करना है। MSCI और FTSE जैसे वैश्विक सूचकांकों में स्टॉक वेटेज का इंक्लूजन या इसमें बढ़ोतरी, पैसिव फंड्स से इनफ्लो की ओर ले जाती है। इन सूचकांकों से स्टॉक का एक्सक्लूजन, आमतौर पर निवेश की निकासी की ओर ले जाता है।

MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें