IREDA के शेयर ने झेली 6% की मार, Q4 में मुनाफा घटने के बाद सेलिंग

IREDA Share Price: पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इरेडा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,874 करोड़ रुपये हो गया। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
IREDA का मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.78 प्रतिशत घट गया।

सरकारी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 1 जून का दिन बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछली क्लोजिंग से 6.4 प्रतिशत तक टूटकर BSE पर 125.55 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर 126.25 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी के तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर में बिकवाली हुई है। इरेडा का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.78 प्रतिशत घटकर 492.62 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 501.55 करोड़ रुपये था।

कुल आय लगभग 14 प्रतिशत बढ़कर 2,181.28 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 1,915.64 करोड़ रुपये थी। खर्च बढ़कर 1,562.14 करोड़ रुपये के रहे। मार्च 2025 तिमाही में ये 1,285.91 करोड़ रुपये के रहे थे।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इरेडा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1,874 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,698.34 करोड़ रुपये था। कुल आय भी बढ़कर 8,338.89 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 6,755.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कहना है कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की ओर से मंजूर किए गए लोन 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 51,883 करोड़ रुपये के रहे। वहीं लोन डिस्बर्समेंट 16 प्रतिशत बढ़कर 34,946 करोड़ रुपये के रहे।


IREDA देगी डिविडेंड

इरेडा के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट अभी फिक्स नहीं हुई है। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.60 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

शेयर एक साल में 28 प्रतिशत कमजोर

IREDA का IPO नवंबर 2023 में आया था और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 29 नवंबर 2023 को हुई थी। IPO का साइज 2,150.21 करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्केट कैप 35400 करोड़ रुपये है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की कीमत एक साल में लगभग 28 प्रतिशत नीचे आई है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 186.55 रुपये और एडजस्टेड लो 108.70 रुपये है।

Suzlon Energy Share Price: SEBI के ₹29 करोड़ के जुर्माने ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन, शेयर 5% तक लुढ़का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।