IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर शुक्रवार 5 दिसंबर को अपने नए 52-वीक लो पर पहुंच गए। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर लगभग 3% लुढ़ककर 132 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का सबसे निचला स्तर है। यह लगातार सातवां दिन है, जब कंपनी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं पिछले 14 में से 13 दिन यह शेयर लाल निशान में रहा है और इस दौरान इसके शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
