IREDA Shares: ऑलटाइम हाई से 50% सस्ता हुआ ये सरकारी शेयर, स्टॉक में आज 28 फरवरी से शुरू हुई F&O ट्रेडिंग

IREDA Shares: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर आज 28 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक लुढ़क गए। यह गिरावट ऐसे दिन आई है, जब कंपनी के शेयरों में आज से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग शुरू हो गई है। कंपनी को मार्च सीरीज की शुरुआत के साथ F&O सेगमेंट में शामिल किया गया है।

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IREDA Share price: पिछले सात महीनों में से 6 महीनों में IREDA के शेयरों ने नेगेटिव रिटर्न दिया है

IREDA Shares: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयर आज 28 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी तक लुढ़क गए। यह गिरावट ऐसे दिन आई है, जब कंपनी के शेयरों में आज से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग शुरू हो गई है। कंपनी को मार्च सीरीज की शुरुआत के साथ F&O सेगमेंट में शामिल किया गया है। आज की गिरावट के साथ ही, फरवरी के महीने में शेयर में अब 20% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। यह दिसंबर 2023 में शेयर की लिस्टिंग के बाद किसी एक महीने में इसमें आई सबसे बड़ी गिरावट है।

भारत सरकार की स्वामित्व वाली इस कंपनी के शेयर इससे पहले जनवरी में 6% से अधिक गिरे थे। पिछले सात महीनों में से 6 महीनों में IREDA के शेयरों ने नेगेटिव रिटर्न दिया है। आज 25 फरवरी को आई गिरावट का मतलब यह भी है कि IREDA के शेयर अब अपने उच्चतम स्तर 310 रुपये से 50% नीचे आ चुके हैं। शेयर ने अपना उच्चतम स्तर पिछले साल 15 जुलाई को छुआ था।

IREDA के शेयरों की लिस्टिंग दिसंबर 2023 में हुई थी। इसने 32 रुपये के आईपीओ प्राइस पर शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की थी। कुछ ही हफ्तो में, शेयर का भाव 214 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि मार्च 2024 में यह वापस गिरकर 100 रुपये के स्तर पर आ गया।


मार्च और जुलाई 2024 के बीच, शेयर का भाव लगभग तीन गुना बढ़ गया और जुलाई में इसने 310 रुपये का अपना ऑलटाइम हाई स्तर बनाया। अपने ऑलटाइम हाई स्तर पर, शेयर अपने IPO मूल्य से लगभग 10 गुना ऊपर था।

चार्ट पर, स्टॉक अपने 50, 100 और 200-दिनों के मूविंग एवरेज से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी 34 पर है। 30 से नीचे RSI रीडिंग का मतलब है कि स्टॉक "ओवरसोल्ड" जोन में है।

केवल दो एनालिस्ट्स इस समय IREDA को कवर कर रहे हैं। ICICI डायरेक्ट ने शेयर को 250 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "खरीदने" की सलाह दी है। वहीं फिलिप सिक्योरिटीज ने शेयर पर 150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और इसने "बेचने" की सलाग दी है।

सुबह 10 बजे के करीब, IREDA के शेयर फिलहाल 4 फीसदी की गिरावट के साथ ₹159.85 पर कारोबार कर रहे हैं। कारोबार के दौरान इसने ₹156 का इंट्राडे लो बनाया था।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: शेयर बाजार इन 3 कारणों से हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी ने बनाया 29 साल का रिकॉर्ड

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।