IRFC Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी ने की ₹2539 करोड़ की डील, फोकस में रहेगा स्टॉक

IRFC Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी IRFC ने अंगुल-सुकिंदा रेलवे लिमिटेड के लिए ₹2,539 करोड़ का रीफाइनेंसिंग पैकेज दिया है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा में रणनीतिक मालवाहक कॉरिडोर को मजबूत करेगा। इसका असर IRFC के स्टॉक पर दिख सकता है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:20 PM
IRFC का शेयर सोमवार को बीएसई पर 1.32% की बढ़त के साथ ₹126.90 पर बंद हुआ।

IRFC Share Price: पब्लिक सेक्टर की इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने सोमवार, 11 अगस्त को अंगुल-सुकिंदा रेलवे लिमिटेड (ASRL) के लिए ₹2,539 करोड़ के रीफाइनेंसिंग पैकेज की घोषणा की। ASRL, रेलवे इकोसिस्टम में एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) है। इससे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR), ओडिशा सरकार और निजी भागीदारों द्वारा प्रमोट किया गया है।

इस समझौते पर ASRL के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार सामंताराय और IRFC की कार्यकारी निदेशक (वित्त) दीपा कोटनिस ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रणनीतिक मालवाहक कॉरिडोर का संचालन


ASRL, ओडिशा में 113.4 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का संचालन करता है। यह खनिज-समृद्ध क्षेत्रों को कोयला, इस्पात, ऊर्जा और बंदरगाह सुविधाओं से जोड़ती है। यह लाइन एक रणनीतिक फ्रेट कॉरिडोर के रूप में काम करती है। इससे कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और अन्य प्रमुख वस्तुओं का तेज ट्रांसपोर्टेशन मुमकिन हो पाता है। इससे मौजूदा मार्गों पर भीड़भाड़ घटती है और क्षेत्रीय उद्योगों के लिए सप्लाई चेन की कुशलता बढ़ती है।

वित्तीय स्थिरता और विस्तार की राह

IRFC का ₹2,539 करोड़ का रीफाइनेंसिंग पैकेज इस तरह तैयार किया गया है कि ASRL को कम ब्याज दर और बेहतर शर्तों पर फंड मिले, साथ ही लोन की किस्तें उसके वास्तविक राजस्व चक्र के अनुरूप हों। इसका फायदा यह होगा कि ASRL पर कर्ज का बोझ कम रहेगा, नकदी प्रवाह मजबूत होगा और बचे हुए संसाधनों का इस्तेमाल विस्तार, क्षमता वृद्धि और परिचालन सुधार में किया जा सकेगा। इससे प्रोजेक्ट की लॉन्ग टर्म में स्थिरता और लाभप्रदता बढ़ेगी।

IRFC के शेयरों का हाल

IRFC का शेयर सोमवार को बीएसई पर 1.32% की बढ़त के साथ ₹126.90 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में IRFC ने 6.32% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 1 साल में स्टॉक 31.29% नीचे आया है। इस साल यानी 2025 में भी स्टॉक 15.64% गिरा है। हालांकि, पिछले 5 साल में IRFC ने 410.26% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें : Warren Buffett Gold: वॉरेन बफे ने गोल्ड में कभी नहीं किया निवेश, आखिर किस वजह से बनाई दूरी? 

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।