Get App

IRFC Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी ने की ₹2539 करोड़ की डील, फोकस में रहेगा स्टॉक

IRFC Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी IRFC ने अंगुल-सुकिंदा रेलवे लिमिटेड के लिए ₹2,539 करोड़ का रीफाइनेंसिंग पैकेज दिया है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा में रणनीतिक मालवाहक कॉरिडोर को मजबूत करेगा। इसका असर IRFC के स्टॉक पर दिख सकता है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:20 PM
IRFC Share Price: सरकारी रेलवे कंपनी ने की ₹2539 करोड़ की डील, फोकस में रहेगा स्टॉक
IRFC का शेयर सोमवार को बीएसई पर 1.32% की बढ़त के साथ ₹126.90 पर बंद हुआ।

IRFC Share Price: पब्लिक सेक्टर की इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने सोमवार, 11 अगस्त को अंगुल-सुकिंदा रेलवे लिमिटेड (ASRL) के लिए ₹2,539 करोड़ के रीफाइनेंसिंग पैकेज की घोषणा की। ASRL, रेलवे इकोसिस्टम में एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) है। इससे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR), ओडिशा सरकार और निजी भागीदारों द्वारा प्रमोट किया गया है।

इस समझौते पर ASRL के प्रबंध निदेशक दिलीप कुमार सामंताराय और IRFC की कार्यकारी निदेशक (वित्त) दीपा कोटनिस ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दोनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रणनीतिक मालवाहक कॉरिडोर का संचालन

ASRL, ओडिशा में 113.4 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का संचालन करता है। यह खनिज-समृद्ध क्षेत्रों को कोयला, इस्पात, ऊर्जा और बंदरगाह सुविधाओं से जोड़ती है। यह लाइन एक रणनीतिक फ्रेट कॉरिडोर के रूप में काम करती है। इससे कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और अन्य प्रमुख वस्तुओं का तेज ट्रांसपोर्टेशन मुमकिन हो पाता है। इससे मौजूदा मार्गों पर भीड़भाड़ घटती है और क्षेत्रीय उद्योगों के लिए सप्लाई चेन की कुशलता बढ़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें