IRFC share price: सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लिमिटेड के शेयर काफी समय से दबाव में हैं। इस स्टॉक ने 15 जुलाई को 229.05 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया था। आज 6 नवंबर को कंपनी के शेयर 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 154 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड हाई से करीब 33 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 72.71 रुपये है।
