क्या अनिल अग्रवाल वेदांता के भारतीय शाखा के साथ मर्जर पर कर रहे विचार! जानिए क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट

वेदांता लि.,वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources Ltd) की सब्सिडियरी है जो दुनिया की लीडिंग एनर्जी और मेटल कंपनी है।

अपडेटेड Feb 03, 2022 पर 9:50 AM
इस तरह के किसी संभावित डील की खबर उस समय आई है जब ग्लोबल कमोडिटी बाजार में जोरदार तेजी देखने के मिल रही है जिसके चलते वेदांता के शेयरों में जोरदार तेजी आई है।

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरबपति भारतीय उद्यमी अनिल अग्रवाल वेदांता रिसोर्स के वेदांता के साथ संभावित मर्जर पर विचार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अनिल अग्रवाल ने कर्ज में चल रही होल्डिंग कंपनी को कैश रिच भारतीय यूनिट वेदांता लि. के साथ मिलाने के लिए एडवाइजर्स के साथ शुरुआती चर्चा की है। लेकिन ये चर्चा अभी बहुत ही शुरुआती अवस्था में है। ये पक्का नहीं है कि ये योजना परवान चढ़ेगी या नहीं।

इस खबर पर वेदांता के प्रतिनिधि ने Bloomberg से कहा है कि वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) को वेदांता के साथ मर्ज करने की कोई योजना नहीं है। Moneycontrol स्वतंत्र रुप से इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

इस तरह के किसी संभावित डील की खबर उस समय आई है जब ग्लोबल कमोडिटी बाजार में जोरदार तेजी देखने के मिल रही है जिसके चलते वेदांता के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। इस तेजी में कंपनी का मार्केट कैप पिछले 1 साल में दो गुना होकर करीब 17 अरब डॉलर हो गया है।


Business Idea: पानी में शुरू किया गया यह बिजनेस, बना देगा करोड़पति, सरकार दे रही है सब्सिडी, जानिए कैसे करें शुरू

बता दें कि वेदांता लि. (Vedanta Ltd),वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources Ltd) की सब्सिडियरी है जो दुनिया की लीडिंग एनर्जी और मेटल कंपनी है। कंपनी की ऑयल, गैस, जिंक, लेड, सिल्वर, कॉपर, लौह अयस्क, स्टील, एल्यूमीनियम और पावर के कारोबार में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी भारत सहित दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और ऑस्ट्रलिया में कारोबार करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।