कोफोर्ज लिमिटेड का शेयर 27 जून को 2.13 पर्सेंट की बढ़त के साथ 5,439 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल अब तक स्टॉक में 13 पर्सेंट का करेक्शन देखने को मिल चुका है। यह शेयर कंपनी के पीक लेवल 6,847.45 रुपये से काफी नीचे गिर चुका है। इसमें पीक लेवल से तकरीबन 23 पर्सेंट की गिरावट है। डोमेस्टिक ब्रोकरेज हाउस कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कोफोर्ज लिमिटेड (Coforge Limited) को 'ऐड' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 6,000 रुपये प्रति शेयर है।
