Get App

बाजार में नई रैली का आगाज़? निफ्टी ने ट्रेंड बदलने के दिए संकेत, अनुज सिंघल से जानें क्या हो आज के लिए निवेश रणनीति

निफ्टी में पहला सपोर्ट 24,725-24,800 (ऑप्शन जोन) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 24,575-24,625 (पिछले 3 दिन का निचला स्तर) पर है। निफ्टी लाल खुला तो खुलते ही खरीदें। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,700-24,750 पर है। लॉन्ग सौदों पर 24,600 का सख्त SL रखें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2025 पर 8:38 AM
बाजार में नई रैली का आगाज़? निफ्टी ने ट्रेंड बदलने के दिए संकेत, अनुज सिंघल से जानें क्या हो आज के लिए निवेश रणनीति
बाजार में क्या नया ट्रेंड शुरु हो गया है? बुधवार सुबह हमने बात की थी कि 24,600 बच रहा है। 3 दिन से बाजार बड़ा लो नहीं बना रहा था।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार में क्या नया ट्रेंड शुरु हो गया है? बुधवार सुबह हमने बात की थी कि 24,600 बच रहा है। 3 दिन से बाजार बड़ा लो नहीं बना रहा था। और बुधवार को निफ्टी ने हाईर हाई-लोअर लो बनाया। 1 अक्टूबर का हाई पिछले 3 दिनों के हाई के बराबर है। 1 ही दिन में हमने 3 लाल कैंडल्स को negate दिया।

कुल मिलाकर हमें 8 रेड कैंडल्स को negate करना है। 8 दिन से निफ्टी में lower high और low बना था। लेकिन उससे पहले हमने 9 दिन तक लगातार रैली देखी थी। बुधवार के लो के SL के साथ अब लॉन्ग रहना एक अच्छा ट्रेड हो सकता है।

बाजार: आज के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें