Get App

DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनीवर्सिटी के ये कॉलेज दे रहे हैं 12वीं के नंबरों पर एडमिशन, कॉलेज और कोर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें

DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेज और कोर्स में 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इनमें प्रवेश के लिए सीयूईटी के स्कोर की जरूरत नहीं है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऐसे कॉलेज और कोर्स की सूची यहां देख सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2026 पर 11:57 AM
DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनीवर्सिटी के ये कॉलेज दे रहे हैं 12वीं के नंबरों पर एडमिशन, कॉलेज और कोर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें
डीयू के इन कॉलेजों में 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।

DU Admission on 12th Marks: 12वीं कक्षा के कई छात्र ऐसे होंगे, जो सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से चूक गए होंगे या जिनका स्कोर डीयू में प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे छात्रों को अब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 15 कॉलेजों में चल रहे विभिन्न कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। डीयू के इन कॉलेजों में 12वीं कक्षा के नंबरों के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के स्कोर की जरूरत नहीं है।

डीयू ने 15 कॉलेजों के विभिन्न कोर्स में खाली सीटों को भरने के मकसद से एक सीमित कदम उठाते हुए 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट छात्रों को सीयूईटी-यूजी स्कोर के बजाय कक्षा 12 के मार्क्स के आधार पर प्रवेश देने की इजाजत दी है। लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार इन कॉलेजों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे, जिसमें उम्मीदवारों को अपने चयनित पाठ्यक्रम के लिए योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी। इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि डीयू ने सीयूईटी को छोड़ दिया है। यह नियम सिर्फ यूनिवर्सिटी के नोटिस में बताए गए कॉलेजों और कोर्सेज पर और उन कैंडिडेट्स पर लागू होता है जिन्होंने पहले से डीयू के कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है।

डीयू के कॉलेज जहां 12वीं के नंबरों पर मिल रहा प्रवेश

देशबंधु कॉलेज

बी.ए. (ऑनर्स) संस्कृत

बी.एससी. (प्रोग.) एप्लाइड फिजिकल साइंसेज इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ

बी.एससी. (प्रोग.) फिजिकल साइंस केमिस्ट्री के साथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें