अनुज सिंघल, सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर
अनुज सिंघल, सीएनबीसी- आवाज, मैनेजिंग एडिटर
पिछले 2 दिनों का प्राइस एक्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले 2 दिनों में निफ्टी करीब-करीब दिन के हाई पर बंद हुआ। और दोनों दिनों में इंट्राडे लो से अच्छी रिकवरी हुई है। कल हमने बैंक निफ्टी में 1000 अंकों की रैली का अनुमान था और वो हुई। क्रूड भी अब $85-90 के बीच में आ चुका है। अगर $80 के नीचे आया तो बड़ी रैली हो सकती है । FIIs ने कल कैश में बेचा लेकिन फ्यूचर्स में शॉर्ट्स कवर किए। अगर कल का हाई पार हुआ तो और कवरिंग हो सकती है । कल इंडिया VIX भी करीब 20% नीचे आया है। बस दिक्कत एक ही है कि US-ईरान युद्ध कहीं बिगड़ ना जाए। अभी भी इस रैली पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अब एकतरफा गिरावट जरूर बंद हुई है। बस ओवरनाइट पोजिशन्स को हेज जरूर करें।
बाजार: अब कहां रखें नजर?
आज 2 वीकली एक्सपायरी के बीच का सेशन है। कल का पूरा दिन ऑप्शन राइटर के नाम रहा। ऑप्शन सेलर्स ने हाई वोलेटिलिटी का फायदा उठाया।आज ना कोई बड़ा गैपअप है, ना कोई गैपडाउन । ऐसे में ऑप्शन राइटर खुलते ही पैसा बनाएंगे। देखिए अगले 3-4 दिन इंडिया VIX क्या करता है। अगर इंडिया VIX 15 के नीचे आया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। अब कम से कम ट्रेडर्स अपनी पोजिशन्स को हेज कर सकते हैं। 2 दिन पहले ऑप्शन्स इतने महंगे थे कि हेजिंग संभव ही नहीं थी। सोचिए अगर सोमवार को आपने शॉर्ट पोजिशन को कॉल खरीदकर हेज किया होता। कल शॉर्ट पोजिशन में पैसा गया होता और कॉल के भाव भी नीचे आए होते चाहें तो फिलहाल कुछ दिन एकदम इंट्राडे रहें। निवेशकों को बिलकुल डरने घबराने की जरूरत नहीं है, अपनी SIP ना बंद करें। कल श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में बड़ी रैली हुई। कल हीरो ऑफ द डे डिक्सन रहा, 12% भागा और स्क्रीन पर भी बड़ी तेजी दिखी।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,050-24,100 (कल का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,900-24,000 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,250-24,325 (न्यूट्रल जोन,कल का high) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,450-24,600 (ऑप्शंस जोन) पर है। खरीदारी जोन 24,150-24,200, सख्त स्टॉपलॉस 24,050 पर लगाए। अगर निफ्टी 24,350 पार ना कर पाए तो 24400 के साथ सख्त SL के साथ बेचें।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी में अभी 57,500 की जगह बाकी है। कल हमारा नजरिया 57,000-57,500 का था। कल का इंट्राडे high 57,097 था। 56,700-56,800 तक की गिरावट में ले, स्टॉपलॉस 56,500 पर लगाए। 57,300-57,500 के लेवल पर थोड़ा मुनाफा वसूलें। अगर 57,500 के ऊपर टिके तो फिर शायद बड़ी रैली हो।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।