Gold Rate Today in India: कच्चे तेल की नरमी ने गोल्ड की चमक बढ़ाई है। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव ऊपर चढ़े हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1050 और 22 कैरट वाला ₹960 महंगा हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है और एक किलो चांदी ₹100 नीचे आई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
छह दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज सस्ती हुई है। इससे पहले लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद 1 अक्टूबर को एक किलो चांदी ₹5 हजार नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो आज 7 अक्टूबर को दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,34,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर होंगी नजरें
इस समय मार्केट की नजर केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियों पर है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर आमतौर पर सोने की चमक फीकी पड़ती है। डॉलर में मजबूती का भी निगेटिव असर सोने की कीमतों पर पड़ता है क्योंकि इससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। 7 अक्तूबर को आरबीआई अपनी मौद्रिक पॉलिसी पेश करेगा। इस महीने के अंत में फेडरल रिजर्व अपनी पॉलिसी पेश करेगा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।