Get App

IT Q3 Preview | कंपनियों की कमाई में हो सकती है बढ़ोतरी, लॉर्ज कैप से बेहतर रह सकता है मिडकैप का प्रदर्शन

कोटक महिंद्रा भी आईटी सेक्टर को लेकर बुलिश है। हालांकि उसको यह भी मानना है कि अब इस सेक्टर में मध्यम रिटर्न देखने को मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2022 पर 1:47 PM
IT Q3 Preview | कंपनियों की कमाई में हो सकती है बढ़ोतरी, लॉर्ज कैप से बेहतर रह सकता है मिडकैप का प्रदर्शन
2021 में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगले हफ्ते से टेक कंपनियों के नतीजे आने शुरु हो जाएंगे। Tata Consultancy Services, Infosys, HCL Technologies और Wipro अगले हफ्ते अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। जानकारों का कहना है कि सीजनल फैक्टर के बावजूद तीसरी तिमाही में आईटी कंपनियों की कमाई में मजबूती नजर आ सकती है। बढ़ते डिजिटलीकरण के चलते डिमांड में जोरदार ग्रोथ आई है जिसका इन कंपनियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दिग्गजों का यह भी मानना है कि तीसरी तिमाही में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मिड कैप आईटी कंपनियों का प्रदर्शन पहले की तरह ही ज्यादा बेहतर रहेगा।

बता दें कि 2021 में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 10.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईटी इंडेक्स में निफ्टी 50 के साथ ही दूसरे सेक्टोरल इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

दिसंबर तिमाही में निफ्टी हाई वैल्यूएशन और यूएस फेड की मौद्रिक नीतियों में कड़ाई के साथ ही 1.5 फीसदी टूटा है। दिसंबर तिमाही में टेक महिंद्रा आईटी पैक का टॉप गेनर रहा है। इस अवधि में टेक महिंद्रा में 30 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। दूसरे नंबर में L&T Infotech रहा है जिसमें 27 फीसदी का गेन देखने को मिला है।

वहीं Mindtree, Wipro, Infosysऔर Coforge में 12-14 फीसदी की रैली देखने को मिली है जबकि HCL Technologies में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं TCS ने इस अवधि में अंडरपरफॉर्म किया है और उसमें 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें