Get App

IT सेक्टर की ग्रोथ बढ़ेगी और मार्जिन भी सुधरेंगे, 2-3 साल के निवेश नजरिए से निजी बैंक बेहतर -महेश पाटिल

Market news: महेश पाटिल की राय है कि दूसरी तिमाही में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी नहीं रही। पहली छमाही में सरकारी खर्च में भी कमी थी। पिछले महीने से सरकारी खर्च में तेजी आती दिखी है। एक-दो तिमाही और कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 6:53 PM
IT सेक्टर की ग्रोथ बढ़ेगी और मार्जिन भी सुधरेंगे, 2-3 साल के निवेश नजरिए से निजी बैंक बेहतर -महेश पाटिल
महेश का मानना है कि अब क्वालिटी शेयरों पर बाजार का फोकस बढ़ेगा। सरकरी बैंकों के एसेट क्वालिटी पर फोकस करना चाहिए। निजी बैंकों की एसेट क्वालिटी बेहतर है।

Stock market: मार्केट फंडामेंटल पर बात करने के लिए आज Aditya Birla Sun Life AMC के CIO महेश पाटिल जुड़े। जिनके पास फंड और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। महेश पाटिल के पास फंड और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है और ये 3 लाख करोड़ से ज्यादा का एसेट मैनेज करते हैं। Parag Parikh Financial और MOSL के साथ भी काम कर चुके हैं। महेश जी Aditya Birla Sun Life AMC से 2005 से जुड़े हुए हैं जहां ये इन्वेस्टमेंट टीम को लीड करते हैं। आइये महेश पाटिल जी से जानते हैं कि मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है।

महेश पाटिल की राय

महेश पाटिल की राय है कि दूसरी तिमाही में कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ अच्छी नहीं रही। पहली छमाही में सरकारी खर्च में भी कमी थी। पिछले महीने से सरकारी खर्च में तेजी आती दिखी है। एक-दो तिमाही और कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ की आशंका है। कंजम्प्शन का सेंटिमेंट काफी समय कमजोर रहा है। सिस्टम में लिक्विडी की कमी से कंजम्प्शन पर असर पड़ा है। दूसरी छमाही में कंजम्प्शन सुधार की उम्मीद है। कंज्यूमर सेक्टर में और गिरावट की आशंका नहीं है। कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी स्पेस के शेयर अच्छे लग रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें