आईटी कंपनी देव इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 391 फीसदी बढ़कर 8.07 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1.65 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में करीब 44 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज मुनाफावसूली देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 5.73 फीसदी गिरकर 159 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 358.74 करोड़ रुपये है।
तिमाही नतीजों के अनुसार, Q2FY25 में कंपनी की कुल इनकम 62 फीसदी बढ़कर 48.24 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 28.50 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में शुद्ध बिक्री 32 फीसदी बढ़कर 163.58 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, वित्त वर्ष 2023 की तुलना में नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 9.48 करोड़ रुपये हो गया।
देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की जानकारी दी। कंपनी ने कौशल दर्पण और राजकिसान साथी प्रोजेक्ट्स के लिए RajCOMP से कुल 7 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। इसके अलावा, DevIT को मैनेज्ड IT सर्विसेज के लिए GSFC से 97 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?
देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों का 52-वीक हाई 177.40 रुपये और 52-वीक लो 94.10 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इसने 44 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।