Get App

IT stocks: Accenture के नतीजों ने IT शेयरों में भरा जोश, IT इंडेक्स करीब 2.5% ऊपर

ACCENTURE Q3 : एक्सेंचर के तीसरी तिमाही के नतीजों ने IT शेयरों में जोश भर दिया है। IT इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, कोफोर्ज और परसिस्टेंट में 3 फीसदी तक की जोरदार तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 11:24 AM
IT stocks: Accenture के नतीजों ने IT शेयरों में भरा जोश, IT इंडेक्स करीब 2.5% ऊपर
कंपनी ने कहा है कि FY24 में लोकल करेंसी में आय ग्रोथ 1.5-2.5 फीसदी के बीच रहनी संभव है। रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1-3 फीसदी के मुकाबले 1.5-2.5 फीसदी की गई है

IT stocks: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने के मिली है। सुबह 10.40 बजे के आसपास निफ्टी ऊपर से करीब 75 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक की कमजोरी ने बैंक निफ्टी पर भी दबाव बनाया है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नई ऊचांई पर दिख रहे है। इस बीच Accenture के तीसरी तिमाही के नतीजों ने IT शेयरों में जोश भर दिया है। IT इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, कोफोर्ज और परसिस्टेंट में 3 फीसदी तक की जोरदार तेजी आई है। मास्टेक, हैपिएस्ट माइंड, FSL जैसे मिडकैप IT शेयरों में तेजी ज्यादा है।

एक्सेंचर के नतीजों ने भरा जोश

Accenture के नतीजों ने IT शेयरों में जोश भरा है। तीसरी तिमाही में में कंपनी की आय 16.5 अरब डॉलर रही है। कंपनी की आय में लोकल करेंसी में 1.4 फीसदी की ग्रोथ और डॉलर टर्म में 1 फीसदी का दबाव देखने को मिला है। GAAP ऑपरेटिंग मार्जिन तिमाही आधार पर 1.8 फीसदी बढ़कर 16 फीसदी पर रहा है। एडजस्टेड ऑपरेटिंग मार्जिन 16.4 फीसदी पर रहा है। तीसरी तिमाही में कैश डिविडेंड तिमाही आधार पर 15 फीसदी बढ़ाकर 11.29 डॉलर प्रति शेयर रहा है। वहीं, न्यू बुकिंग 22 फीसदी बढ़कर 21.1 अरब डॉलर रही है। इस अवधि में कंपनी की जेनरेटिव AI बुकिंग 90 करोड़ डॉलर रही। इस साल अब तक जेनरेटिव AI बुकिंग 2 अरब डॉलर रही है।

Accenture FY24 गाइडेंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें