Trading Tips : सीमित दायरे में कारोबार होने के बावजूद कल बाजार का रुझान सकारात्मक रहा, बेंचमार्क इंडेक्सों की 20 जून को नए ऑलटाइम हाई पर क्लोजिंग हुई। कल एनएसई पर लगभग 1,505 शेयरों में तेजी आई थी। वहीं, 807 शेयरों में गिरावट आई थी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स में कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद है। इसके लिए 23,650 पर रजिस्टेंस और 23,400 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। यहां शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के नजरिए से कुछ स्टॉक दे रहे हैं जिसमें ट्रेडरों को अच्छी कमाई हो सकती है।
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की ट्रेडिंग पिक्स
Hindustan Unilever | CMP: Rs 2,482: पिछले कुछ हफ़्तों की जोरदार तेजी के बाद, एचयूएल में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आई है। हालांकि, स्टॉक का अहम रिट्रेसमेंट ज़ोन और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के पास बंद होना चार्ट संरचना में तेजी जारी रहने का संकेत है। ऐसे में आने वाले समय में काउंटर में फिर से अपट्रेंड देखने को मिल सकता है। अमोल की एचयूएल में 2,650 रुपए के लक्ष्य के लिए 2,390 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
Bandhan Bank | CMP: Rs 208 : बंधन बैंक में भी अमोल की 222 रुपए के लक्ष्य के साथ, 200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। ऊपरी स्तरों से शॉर्ट टर्म करोक्शन के बाद स्टॉक की गिरावट थम गई है। बंधन बैंक कुछ हफ्तों कंसोलीडेट हो रहा है। डेली चार्ट पर स्टॉक ने एक राउंडिंग बॉटम चार्ट फॉर्मेशन किया है और अपने अहम डिमांड जोन से वापसी की है। ये स्टॉक में तेजी जारी रहने का संकेत है।
Bata India | CMP: Rs 1,467 : बाटा इंडिया में भी अमोल अठावले की खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में अमोल ने 1,570 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1415 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। डेली स्केल पर हाल की तेजी के बाद, बाटा में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इसने बढ़ते वॉल्यूम के साथ-साथ अपने फ्लैग चार्ट पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है जो दर्शाता है कि आने वाले समय में मौजूदा स्तरों से तेजी का एक नया चरण फिर से शुरू होने की संभावना है।
चॉइस ब्रोकिंग में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने की ट्रेडिंग पिक्स
Tata Chemicals | CMP: Rs 1,154 : चॉइस ब्रोकिंग में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने की टाटा केमिकल्स में 1,080 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,320 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। टाटा केमिकल्स डेली चार्ट पर ट्रेडिंग वॉल्यूम में भारी बढ़त के साथ ब्रेकआउट के लिए तैयार है, जो संभावित ब्रेकआउट का संकेत दे रहा है। अगर ये स्टॉक 1,160 रुपये के स्तर से ऊपर बंद होने में सफल होता है, तो इसमें 1,320 रुपये का टारगेट मिल सकता है। स्टॉक के लिए 1,100 रुपये पर सपोर्ट है। इस सपोर्ट की तरफ होने वाली गिरावट पर खरीदने की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।