IT Stocks: आईटी शेयरों की पिटाई 12 फरवरी को भी जारी रही। इससे आईटी इंडेक्स 5 फीसदी क्रैश कर 33,495.35 प्वाइंट्स पर आ गया। कोफोर्ज के शेयर में सबसे ज्यादा 6 फीसदी गिरावट आई। यह बीते चार महीने का शेयर का सबसे कम प्राइस है। इंफोसिस, टीसीएस, एलटीआई माइंडट्री, विप्रो के शेयर 5 फीसदी तक क्रैश कर गए।
