Stock Market Highlight: IT शेयरों में गिरावट ने बाजार का मूड बिगाड़ा और सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। रियल्टी, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में दबाव रहा जबकि निफ्टी IT इंडेक्स में 5.5% से ज्यादा गिरावट आई। 23 मार्च 2020 के बाद बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली। IT इंडेक्स में 6 साल की बड़ी इंट्राडे गिरावट आई।
