Investment Mantra : इस समय पूरी दुनिया में जिस एक जेनरेशन पर सबसे ज्यादा फोकस है वो है GEN Z। GEN Z का काम करने का अपना ही अलग स्टाइल है है। GEN Z सब कुछ अपने हिसाब से बदलना चाहता है। लेकिन इस बदलाव में निवेश कहां है, कहीं वो छूट तो नहीं रहा? ज्यादा खर्च की चाहत,जल्दी पैसा बनाने का आकर्षण, इन सबके बीच कहीं SIP पीछे तो नहीं छूट रही है? इसी उलझन को सुलझाने के लिए हमारे साथ हैं रूंगटा सिक्योरिटीज के CFP हर्षवर्धन रूंगटा।
GenZ और SIP का कनेक्शन बड़ा गहरा है। GenZ के लिए ये शुरुआती निवेश का सही समय है। GenZ यानि 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा। GenZ की मौजूदा उम्र करीब 15–29 साल है। ये करियर की शुरुआत या शुरुआती दौर में हैं। इनके लिए वित्तीय अनुशासन बनाने का सही समय है। इनकी आज की आदत ही तय करेगी भविष्य की आर्थिक स्थिति कैसी होगी।
आज की आदत,कल की आर्थिक आजादी
कम उम्र में निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमें भूरपूर समय मिलेगा। ऐसे में छोटी SIP से भी बड़ा Corpus बन सकता है। कर्ज पर निर्भरता बढ़ी तो EMI का बोझ भी बढ़ेगा। इसलिए बचत और निवेश ही आर्थिक आजादी की सही राह है।
5 साल की देरी,आधा रह जाएगा Corpus?
SIP रकम निवेश से अनुमानित Corpus देखें तो 30 साल तक 1,000 रुपए का एसआईपी निवेश 35 लाख रुपए हो जाएगा। वहीं, 1,000 रुपए का एसआईपी निवेश 25 साल में 18.50 लाख रुपए होगा। यह 12 फीसदी के सालाना ग्रोथ पर आधारित अनुमान है। इससे पता चलता है कि 5 साल की देरी से Corpus करीब आधा रह जाता है। जल्दी शुरुआत से कंपाउंडिंग का ज्यादा फायदा मिलेगा।
GenZ के सामने 3 बड़ी चुनौतियां
हर्षवर्धन रूंगटा का कहना है कि GenZ के सामने 3 बड़ी चुनौतियां हैं। ये हैं, तुरंत सब पाने की चाह (Instant Gratification), जल्दी पैसा बनाने का आकर्षण (Lack of Patience) और सोशल मीडिया पर सलाह की भरमार (Information Explosion)। GenZ का Crypto पर ज्यादा फोकस है। इस प्लेटफॉर्म पर 40–70% निवेशक GenZ हैं।
GenZ SIP से कैसे बनाएं भविष्य?
हर्षवर्धन रूंगटा की सलाह है कि GenZ अपनी कमाई का कम से कम 20% बचाएं। सैलेरी का 10% रिटायरमेंट के लिए रखें। रिटायरमेंट का लक्ष्य 60 साल की उम्र होनी चाहिए। आमदनी बढ़े तो SIP भी बढ़ाएं। बाकी 10% छोटे-मोटे गोल के लिए रखें।
GenZ के लिए सही निवेश रणनीति
GenZ के लिए सही निवेश रणनीति यह होगी की लंबी अवधि के लिए लार्जकैप और मिडकैप फंड्स लें। मिडकैप फंड्स में ज्यादा एलोकेशन करें। कम उम्र और निवेश के लंबी समय का फायदा उठाएं। रिस्क के मुताबिक पोर्टफोलियो बनाएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।