भारतीय शेयर बाजारों में 27 नवंबर को जबरदस्त गिरावट रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 989.33 अंकों की गिरावट के साथ 83,339.26 पर और निफ्टी 277.30 अंकों की गिरावट के साथ 25,607.20 पर सेटल हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 1120.26 अंक तक लुढ़का और 83,208.33 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी 318.6 अंक तक टूटकर 25,565.90 के लो तक गया।
गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 515.20 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 513.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 2.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट IT शेयरों में दिखी। निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, JSW स्टील, टाइटन, हिंडाल्को, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, HCL टेक, इंफोसिस और TCS टॉप लूजर्स रहे।
एक दिन पहले कैसी रही थी चाल
घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही थी। सेंसेक्स 390.31 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 65.25 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,884.50 पर बंद हुआ था। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.78 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.65 प्रतिशत की तेजी रही थी।
शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 60 पैसे की गिरावट के साथ 92.98 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के कारण रुपये में यह गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 92.38 पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को इसमें 65 पैसे की तेजी आई थी, जिससे यह चालू वित्त वर्ष के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 97 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा पर ट्रेड कर रही है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।