Market Outlook : भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ हुए बंद, जानिए 30 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market Outlook : PL कैपिटल में चीफ बिजनेस ऑफिसर, एडवाइजरी एंड डीलिंग, विक्रम कसाट का कहना है कि बाजार में आया करेक्शन घरेलू फंडामेंटल्स के बिगड़ने के बजाय, ग्लोबल जोखिमों के नए सिरे से सर उठाने का संकेत है। IT, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 0.86% और 0.77% की गिरावट आई है
Market Outlook : चार हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में कुछ सुस्ती दिखी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रुपये में कमजोरी और घरेलू बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते इंडेक्स के हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली
Market Outlook : 27 नवंबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए है। जिसमें निफ्टी 25,600 के आसपास बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 989.33 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 83,339.26 पर आ गया और निफ्टी 290.65 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,593.85 पर बंद हुआ। इस दौरान लगभग 2310 शेयरों में तेजी आई, 1704 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और एक्सिस बैंक शामिल रहे। जबकि तेजी दिखाने वाले शेयरों में बीएसई लिमिटेड, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और इंफोसिस शामिल रहे।
सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगभग 9% की गिरावट आई, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.4% नीचे आया, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5% फिसला और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी आई, निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.4% चढ़ा और निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.5% ऊपर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.10 प्रतिशत की तेजी आई और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।
करेक्शन में खरीदारी के मौके
PL कैपिटल में चीफ बिजनेस ऑफिसर, एडवाइजरी एंड डीलिंग, विक्रम कसाट का कहना है कि बाजार में आया करेक्शन घरेलू फंडामेंटल्स के बिगड़ने के बजाय, ग्लोबल जोखिमों के नए सिरे से सर उठाने का संकेत है। IT, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 0.86% और 0.77% की गिरावट आई है। जिसने ब्रॉडर मार्केट की मजबूती के असर को कम कर दिया है।
मेन इंडेक्सों और ब्रॉडर मार्केट के प्रदर्शन के बीच का यह अंतर बताता है कि निवेशक अब अधिक सेलेक्टिव हो रहे हैं। वे ऐसे शेयरों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनकी कमाई (earnings) का आउटलुक अच्छा है और जिनका वैल्यूएशन सही है। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होकर ₹92.92 के स्तर तक पहुंचना और ब्रेंट क्रूड का $98 प्रति बैरल के करीब आना अच्छा संकेत नहीं है। इससे महंगाई, आयात बिल और कंपनियों के मार्जिन के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।
ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी में भी लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है। भारत सहित अपने व्यापारिक साझेदारों पर अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ, निर्यात फोकस्ड सेक्टरों के लिए अनिश्चितता को और बढ़ा रहे हैं।
आगे करेंसी की स्थिरता, कच्चे तेल की कीमतें, ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी घटनाएं और घरेलू कंपनियों की अर्निंग यह तय करेंगी कि बाजार किस दिशा में जाएगा। निवेशकों को सेलेक्टिव रहना चाहिए और बाजार में आने वाले करेक्शन का फायदा उठाकर फंडामेंटल रूप से मजबूत कंपनियों के शेयर जमा करने चाहिए।
मध्यम अवधि के लिए पॉजिटिव संकेत
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में हेड ऑफ रिसर्च, विनोद नायर का कहना है कि लगातार चार हफ्तों की जोरदार तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में कुछ सुस्ती दिखी। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रुपये में कमजोरी और घरेलू बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते इंडेक्स के हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़े तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतें ऊपर चली गईं, जिससे सप्लाई और घरेलू महंगाई को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं हैं। साथ ही एशियाई AI शेयरों में आई तेजी के कारण भारत से कुछ निवेश बाहर जा सकता है। हालांकि अब तक भारत को अपने डोमेस्टिक ओरिएंटेड ग्रोथ मॉडल की वजह से फायदा मिल रहा था।
ऑटो और IT सेक्टर सबसे कमजोर रहे, जिसमें IT ने अपनी हालिया बढ़त का कुछ हिस्सा गंवा दिया। निकट भविष्य में बाजार में उतार-चढ़ाव या कंसोलिडेशन बना रह सकता है। वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में अर्निंग ग्रोथ धीमी रहने की उम्मीद है और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके बावजूद,विदेशी निवेश में मजबूती और वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.7% रहने की उम्मीदें, मध्यम अवधि के लिए एक पॉजिटिव संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।