Stock Market View : बाजार का जोश हाई, निपॉन लाइफ के ध्रूमिल शाह से जानें अब कहां होगी कमाई

Stock Market View : ध्रूमिल शाह ने कहा कि हाल की रैली के बावजूद लार्जकैप के वैल्युएशन ज्यादा नहीं है। निफ्टी का वैल्युएशन अभी 18 गुने पर है। यह अपने हाई से काफी कम है। हाल की रैली के बावजूद बैंकों के वैल्युएशन भी कम हैं। छोटी अवधि में बाजार में जोरदार रैली आई है। 2 तिमाहियों में बैंक काफी अच्छा करेंगे

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market View : ध्रूमिल शाह की राय है कि कमोडिटी के दाम घटना भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छा है। कमोडिटी सस्ती होने का फायदा कंपनियों को 1 तिमाही बाद मिलेगा

Stock Market View : भारतीय बाजार तूफानी रफ्तार से भाग रहे हैं। अच्छे नतीजे, AI ट्रेड रिवर्सल, कच्चे तेल की नरमी के बाद FIIs की वापसी से बाजार का जोश हाई है। निफ्टी बैंक रोज नया हाई लगा रहा है। निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई ज्यादा दूर नही हैं। सवाल ये है कि अब बाजार की ये तेजी और कितनी बढ़ेगी, किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहेगा और वैल्युएशन के लिहाज से अब कौन से सेक्टर्स आकर्षक है? इन्हीं सब पर चर्चा के लिए हमारे साथ हैं निपॉन लाइफ इंडिया AMC के इक्विटी के फंड मैनेजर ध्रूमिल शाह।

हाल की रैली के बावजूद लार्जकैप के भाव बहुत महंगे नहीं

ध्रूमिल शाह ने कहा कि हाल की रैली के बावजूद लार्जकैप के वैल्युएशन ज्यादा नहीं है। निफ्टी का वैल्युएशन अभी 18 गुने पर है। यह अपने हाई से काफी कम है। हाल की रैली के बावजूद बैंकों के वैल्युएशन भी कम हैं। छोटी अवधि में बाजार में जोरदार रैली आई है। 2 तिमाहियों में बैंक काफी अच्छा करेंगे। जब तक दरें बढ़ती रहेंगी तब तक बैंक चलते रहेंगे। जब दरें बढ़नी बंद होगी तक NBFC चलना शुरू करेंगे। IRDAI पेपर के बाद इंश्योरेंस सेक्टर में री-रेटिंग संभव है। ध्रूमिल शाह को लाइफ और जनरल इंश्योरेंस कंपनियां दोनों पसंद है।


Top Weekly Pick : 52 वीक हाई से 36% नीचे मिल रहे इस शेयर पर लगाएं दांव, मिड टर्म निवेशकों की हो सकती है चांदी

कमोडिटी के दाम घटना भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छा

ध्रूमिल शाह की राय है कि कमोडिटी के दाम घटना भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छा है। कमोडिटी सस्ती होने का फायदा कंपनियों को 1 तिमाही बाद मिलेगा। इससे कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गु़ड्स और ऑटो कंपनियों के मार्जिन सुधरेंगे।

FMCG कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं, आय में अच्छी ग्रोथ संभव

उन्होंने आगे कहा कि कमोडिटी में गिरावट का फायदा FMCG कंपनियों को मिलेगा। FMCG कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं है। इससे इनकी आय में अच्छी ग्रोथ संभव है। 1-2 तिमाही के बाद FMCG कंपनियों के वॉल्यूम सुधरेंगे। 1-2 साल तक AC कंपनियों में आगे अच्छी ग्रोथ संभव है। कमोडिटी में गिरावट का फायदा AC कंपनियों को मिलेगा। AC कंपनियों के मार्जिन में आगे अच्छी ग्रोथ संभव है।

 

Trading Plan : बाजार पर आज तेल की मार पड़ी भारी, जानिए सोमवार के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।