Trading Plan : बाजार पर आज तेल की मार पड़ी भारी, जानिए सोमवार के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan :अनुज सिंघल के मुताबिक अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रैली खत्म हो गई है। लेकिन रैली में 26,000 पर विराम लगा है। बैंक निफ्टी में भी 65,000 पर पॉज लगा है। आज की बड़ी दिक्कत है कमोडिटीज का कमबैक। सिर्फ तेल नहीं, एल्यूमीनियम, कॉपर और चांदी सभी में रैली है। हमारी रैली का सबसे बड़ा बेस कमोडिटी कीमतों का गिरना था

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए 25,600 पर सपोर्ट और 25,400 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 25,750-25,800 पर रेजिस्टेंस है

Trading Plan : बाजार की तेजी पर कच्चा तेल भारी पड़ रहा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा नीचे है। यह 25700 के नीचे फिसल गया है। दिन के हाई से बैंक निफ्टी भी 700 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रौनक है। लगातार दूसरे दिन एडवांस-डिक्लाइन रेशियो मजबूत हुआ है। क्रूड 98 के करीब है। रुपया भी कमजोर है। कल की तूफानी तेजी के बाद IT शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रेट सेंसिटिव ऑटो, बैंक और NBFCs में भी गिरावट है। FMCG में भी प्रेशर है।

इसके विपरीत डिफेंस शेयरों में विस्फोटक तेजी है। डिफेंस इंडेक्स करीब 3.5% ऊपर है। BEML 16 परसेंट ऊपर दिख रहा है। सोलार इंडस्ट्रीज, डाटा पैटर्न और BDL 6-6 फीसदी ऊपर है। HAL और मझगांव में भी अच्छी तेजी है। गोल्ड-सिल्वर थीम में भी आज रौनक है। कल्याण ज्वेलर्स और टाइटन 2% तक ऊपर हैं। मथूट में भी खरीदारी आई है। इधर चांदी में तेजी लौटने से हिंदुस्तान जिंक भी चमका है।

मेटल में मोमेंटम लौटा है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी ऊपर है। एल्युमिनियम में सप्लाई दिक्कतों से नाल्को,वेदांता 2-2 फीसदी ऊपर हैं। SAIL और हिंद कॉपर में भी खरीदारी आई है।


टाटा स्टील-APL अपोलो डील SEBI के रडार पर आ गया है। इसमें रिलेटेड पार्टी टैक्जैंक्शन नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू हो गई है। SEBI ने APL अपोलो के अधिकारियों को समन भेजा है। जरूरत पड़ने पर टाटा स्टील से भी पूछताछ होगी।

बाजार: तेल ने बिगाड़ा खेल

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पर आज तेल की मार भारी पड़ी है। आज सुबह इस पर सतर्क नजरिया लिया गया था। 25,900 पर निफ्टी बेचने की सलाह सटीक पड़ी है। अभी तक खरीदारी वाली ट्रेड प्ले नहीं हुई है। बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप का कमबैक जारी है। लगातार दूसरे दिन Adv/Dec अच्छा है। Defence, EMS और Metals आज के स्टार सेक्टर रहे हैं। लेकिन रेट सेंसिटिव शेयरों में गिरावट रही है। ऑटो, बैंक और NBFCs में बड़ी गिरावट दिखी है। रुपये में भी 2 दिनों से कमजोरी का रुझान है। IT शेयरों में भी भारी मुनाफावसूली दिखी है। IT में सिर्फ आवाज़ का बिग स्टॉक कोफोर्ज चमक रहा है।

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल के मुताबिक अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रैली खत्म हो गई है। लेकिन रैली में 26,000 पर विराम लगा है। बैंक निफ्टी में भी 65,000 पर पॉज लगा है। आज की बड़ी दिक्कत है कमोडिटीज का कमबैक। सिर्फ तेल नहीं, एल्यूमीनियम, कॉपर और चांदी सभी में रैली है। हमारी रैली का सबसे बड़ा बेस कमोडिटी कीमतों का गिरना था। अब FIIs के नजरिये पर ध्यान देना होगा, क्योंकि ETF निवेश काफी तेजी से बदलते हैं। अगर आज भी खरीदारी आई तो भरोसा बढ़ेगा, लेकिन बड़ी रैली के लिए तेल का ठंडा होना जरूरी है। अगर क्रूड 100 डॉलर के ऊपर निकला तो बड़े करेक्शन का जोखिम होगा। जब तक 25,400 के ऊपर हैं, ट्रेंड बरकरार है।

निफ्टी, बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25,600 पर सपोर्ट और 25,400 पर बड़ा सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 25,750-25,800 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 62,800-63,000 पर सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 63,500-63,800 पर रेजिस्टेंस है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।