Top Weekly Pick : 52 वीक हाई से 36% नीचे मिल रहे इस शेयर पर लगाएं दांव, मिड टर्म निवेशकों की हो सकती है चांदी
Top Weekly Pick :मेमोरी की कमी के चलते मिलने वाले तात्कालिक फायदों के अलावा कंपनी की बाजार में बढ़ती पहुंच और रिफर्बिश्ड डिवाइसों की बढ़ती लोकप्रियता से भविष्य में भी कमाई में लगातार बढ़ोतरी की गुंजाइश है
Weekly Tactical Pick : करेक्शन के बाद, स्टॉक FY28E अर्निंग्स की तुलना में 19 गुना पर ट्रेड कर रहा है। जबकि अपने उच्चतम स्तर पर यह उसी अर्निंग के आधार पर लगभग 30 गुना पर ट्रेड कर रहा था
Top Weekly Pick : GNG इलेक्ट्रॉनिक्स अपने 52-हफ्तों के हाई 776 रुपये से 36 प्रतिशत नीचे आ गया है। AI और मेमोरी चिप्स से जुड़े शेयरों में आई भारी बिकवाली के चलते यह शेयर दबाव में है। हालांकि कंपनी ने Q2 के मजबूत नतीजे पेश किए हैं और FY27 के लिए अपने ग्रोथ गाइडेंस को भी बढ़ाया है। इस गिरावट की मुख्य वजह सेंटीमेंटल है। हाल के नतीजों और ग्रोथ गाइडेंस से पता चलता है कि कंपनी के कारोबार में तेजी कायम रह सकती है। ऐसे में यह स्टॉक इस हफ्ते के लिए 'टैक्टिकल पिक'(tactical pick) बन गया है।
मेमोरी की कमी के चलते मिलने वाले तात्कालिक फायदों के अलावा कंपनी की बाजार में बढ़ती पहुंच और रिफर्बिश्ड डिवाइसों की बढ़ती लोकप्रियता से भविष्य में भी कमाई में लगातार बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
इंडस्ट्री के लिए अनुकूल परिस्थितियां कायम रहने की उम्मीद
हालांकि ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में आई हालिया बिकवाली ने आगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है,लेकिन मेमोरी चिप मार्केट में मांग और आपूर्ति की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। भले ही कीमतों में बढ़त की रफ्तार थोड़ी धीमी हो रही है, फिर भी Q4CY26 में PC DRAM के कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में पिछली तिमाही के मुकाबले 13–18 प्रतिशत की बढ़त होने की उम्मीद है।
मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियों द्वारा AI से जुड़ी मांग को प्राथमिकता देने के कारण 2028 तक पारंपरिक PC की आपूर्ति में कमी बनी रह सकती है। इससे अगले चार से छह तिमाहियों तक रिफर्बिश्ड डिवाइसों की मांग में तेजी देखने को मिल सकती है।
भारत में मेनस्ट्रीम लैपटॉप की कीमतों में सालाना 70–80 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जबकि GNG ने सेल्स वॉल्यूम और बाजार तक पहुंच को प्राथमिकता देते हुए अपनी औसत बिक्री कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। चूंकि रिफर्बिश्ड लैपटॉप की कीमत नए लैपटॉप की तुलना में 30–35 प्रतिशत ही होती है,इसलिए कंपनी के पास अपनी किफायती कीमतों का फायदा बनाए रखते हुए भी अपनी कमाई बढ़ाने की गुंजाइश है।
आगे भी ग्रोथ की संभावना कायम
मेमोरी चिप्स की कमी से पहले के तीन वर्षों में GNG का रेवेन्यू सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ा,जो किफायती कंप्यूटिंग की स्ट्रक्चरल मांग को दिखाता है। Q2FY27 में 42 प्रतिशत की रेवेन्यू ग्रोथ को 29 प्रतिशत की वॉल्यूम ग्रोथ का सपोर्ट मिला।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का कारोबार 38 देशों से बढ़कर अब 55 देशों तक फैल गया है। जबकि खरीद साझेदारों (प्रोक्योरमेंट पार्टनर्स) की संख्या 557 से बढ़कर 820 हो गई है। रेडिंगटन, इंग्राम माइक्रो और सुपरट्रॉन के साथ वितरण साझेदारियां भारत के छोटे शहरों में इसकी पहुंच को और बढ़ानें में मदद कर रही हैं।
ब्रांड की मजबूत होती पहचान, वारंटी वाले उत्पाद और बड़ी मात्रा में खरीद की क्षमता, GNG की मार्जिन बढ़ाने में मदद कर सकती है,भले ही मेमोरी की कीमतें सामान्य स्तर पर आ जाएं। Q2FY27 में EBITDA लगभग दोगुना होकर 93 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
कंपनी ने FY27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है और उम्मीद है कि FY26 में PAT मार्जिन में 150 bps का सुधार होगा। रिफर्बिश्ड डिवाइस की बढ़ती मांग, डिस्ट्रीब्यूशन में बढ़ोतरी और ऑपरेटिंग लेवरेज से मीडियम-टर्म अर्निंग्स ग्रोथ का अंदाजा मिलता है।
करेक्शन के बाद, स्टॉक FY28E अर्निंग्स की तुलना में 19 गुना पर ट्रेड कर रहा है। जबकि अपने उच्चतम स्तर पर यह उसी अर्निंग के आधार पर लगभग 30 गुना पर ट्रेड कर रहा था।
इंडस्ट्री के लिए बने अनुकूल माहौल और बेहतर होती कमाई की संभावनाओं को देखते हुए, वैल्यूएशन में आया करेक्शन कुछ ज़्यादा ही लग रहा है। हालांकि वर्किंग कैपिटल की जरूरत पर ध्यान देने की ज़रूरत है, लेकिन FY27 की दूसरी छमाही (H2FY27) में लगातार अच्छी कमाई होने से री-रेटिंग की संभावना बन सकती है। हालिया करेक्शन मध्यम अवधि के निवेशकों के लिए इस शेयर में निवेश का एक अच्छा मौका पेश कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।