IT Stocks : ब्रोकरेज से जानिए कैसे रह सकते हैं IT कंपनियों के Q4 नतीजे, ईरान युद्ध का इन पर क्या होगा असर
IT Stocks : बाज़ार का मानना है कि मार्च तिमाही में आईटी कंपनियों के वित्तीय आंकड़ों पर उतना फोकस नहीं होगा जितना वित्त वर्ष 2027 के लिए जारी इनके गाइडेंस पर होगा। बाजार की नजर खास तौर पर इन कंपनियों की ग्रोथ की संभावना, AI से होने कमाई और मार्जिन की स्थिरता के संकेतों पर होगी
IT Stocks : HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के कहना है मांग के आउटलुक, क्लाइंट बजट, AI के कारण कीमतों में कमी के असर और युद्ध की स्थिति के कारण निर्णय लेने में हो रही देरी पर मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर बारीकी से नज़र रहेगी
IT Stocks : ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि भारत का आईटी सर्विस सेक्टर वित्त वर्ष 2026 को एक बार फिर सुस्त रफ़्तार के साथ समाप्त करेगा। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में आईटी कंपनियों के तिमाही ग्रोथ रेट धीमी रहने की संभावना है। हालांकि, फॉरेन एक्सचेंज दर में अनुकूल बदलावों (currency tailwinds) की मदद से सालाना आधार पर इन कंपनियों के आंकड़ों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
हालांकि मांग की स्थिति में स्थिरता नज़र आ रही है,लेकिन विश्लेषक भू-राजनीतिक तनावों से बढ़ती अनिश्चितता और कीमतों तथा डील के ढांचे पर Generative AI के बढ़ते प्रभाव को लेकर आगाह किया जा रहा है। बाज़ार का मानना है कि मार्च तिमाही के आईटी कंपनियों के नतीजों पर वित्तीय आंकडों पर ज्यादा ध्यान न देकर सबका फोकस FY27 के लिए जारी गाइडेंस पर ज़्यादा होगा। खास तौर पर ग्रोथ की संभावना,AI से होने वाली कमाई और मार्जिन की स्टेबिलिटी पर सबकी नजरें रहेंगी।
वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों में इन 5 थीम्स पर रहेगी नजर
ब्रोकरेज फर्मों को मोटे तौर पर उम्मीद है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही एक सुस्त तिमाही रहेगी। इसमें टियर-I कंपनियों की ग्रोथ एक सीमित दायरे में ही रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज का अनुमान है कि कॉन्सेटेंट करोंसी के आधार पर टियर-I कंपनियों की ग्रोथ तिमाही आधार पर -1.1 फीसदी से 0.9 फीसदी के बीच रह सकती है। जबकि, मिड-टियर कंपनियों की ग्रोथ -1.8 फीसदी से 3.4 फीसदी के बीच रहने की संभावना है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को भी उम्मीद है कि आईटी कंपनियों के लिए चौथी तिमाही सामान्य रहेगी। इस दौरान तिमाही आधार पर लार्जकैप कंपनियों की ग्रोथ -1.0 फीसदी से 1.5 फीसदी के दायरे में रहेगी,जबकि मिड-कैप का प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा।
तीसरी तिमाही की तुलना में देखें तो खासकर BFSI और रिटेल सेक्टर में चौथी तिमाही में फ़र्लो (अस्थायी छुट्टी) न होने से कुछ सहारा मिल सकता है। लेकिन काम के दिनों की संख्या कम होने और डिस्क्रिशनरी खर्च में जारी सावधानी के कारण इसका असर कुछ हद तक कम हो जाता है।
ब्रोकरेज फर्मों का भी कहना है कि इस तिमाही की ग्रोथ में मुख्य रूप से सौदों में बढ़ोतरी और बाहरी स्रोतों से मिले योगदान का सपोर्ट होगा न कि मांग में किसी बड़े सुधार का। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने प्री-अर्निंग्स रिसर्च नोट में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अनुमानित आंकड़े कुछ हद तक सामान्य हैं। हमें कोई बड़ी रुकावट नज़र नहीं आती। लेकिन शॉर्ट टर्म में डील मिलने पर असर पड़ सकता है।
मार्जिन को मिलेगा करेंसी का सहारा
ब्रोकरेज के चौथी तिमाही में मार्जिन के स्थिर रहने या थोड़ा बेहतर होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण ऑपरेशनल लेवरेज के बजाय रुपये का कमज़ोर होना रहेगा।
HDFC सिक्योरिटीज का कहना है कि करेंसी से मिलने वाला करीब 35 बेसिस प्वाइंट्स का सहारा कुछ राहत दे सकता है। जबकि कोटक का अनुमान है कि रुपये की कमज़ोरी के चलते बड़ी IT कंपनियों के मार्जिन में सालाना आधार पर 40-320 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ब्रोकरेज चेताते हैं कि यह सपोर्ट ढांचागत नहीं है। बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में वेतन वृद्धि,डील में बढ़ोतरी और प्रोडक्टिविटी बेस्ड प्राइसिंग,मार्जिन विस्तार में बाधा आ रही है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का अनुमान है कि ज़्यादातर कंपनियों के मार्जिन मोटे तौर पर एक सीमित दायरे में ही रहेंगे, जबकि जिन कंपनियों को रीस्ट्रक्चरिंग या इंटीग्रेशन की लागत उठानी पड़ रही है,उन पर कुछ दबाव देखने को मिल सकता है।
एआई का असर अब सैद्धांतिक न रह कर व्यावहारिक बना
एआई की वजह से होने वाली परेशानी अब मध्यम अवधि की चिंता से आगे बढ़कर सेक्टर के वैल्यूएशन और आउटलुक को प्रभावित करने वाली एक मुख्य विषय बन गई है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि एआई से जुड़ी चिंताओं ने आईटी शेयरों में भारी गिरावट ला दी है। जहां प्राइस का निर्धारण तेजी से 'एजेंट-आग्मेंटेड'होता जा रहा है और डील्स के रिन्यूअल डिस्काउंट पर हो रहे हैं।
कोटक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि GenAI-आधारित प्रोडक्टिविटी प्रोग्राम तेज़ी से डिफ्लेशनरी होते जा रहे हैं। जिसमें मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स के भीतर प्रोडक्टिविटी में होने वाला फ़ायदा,कम समय में होने वाली रेवेन्यू कमाई पर ज़्यादा भारी पड़ रही है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि AI का असर आगे पड़ेगा। यह मौजूदा तिमाही के आंकड़ों के बजाय इस बात से ज्यादा जुड़ा है कि अगले कुछ सालों में AI किन चीज़ों में बदलाव ला सकता है।
निवेशकों के लिए अब मुख्य सवाल यह नहीं है कि AI से कीमतों पर असर पड़ेगा या नहीं, बल्कि यह है कि कंपनियां AI से मिलने वाली नई डील्स के ज़रिए इस असर की भरपाई कितनी तेज़ी से कर पाएंगी।
मर्जर और अधिग्रहण का असर और नई भर्ती की स्थिति
FY26 बड़ी IT कंपनियों के लिए अधिग्रहण का साल रहा। एक दशक में पहली बार TCS ने भी ऐसा किया। कंपनियां AI को अपनाने, डेटा,सेमीकंडक्टर वगैरह से जुड़ी क्षमताओं की तलाश में लगी रहीं। AI के कारण वर्कफ़ोर्स में आए बदलाव, भू-राजनीतिक तनाव और अधिग्रहण पर खर्च किए गए लाखों डॉलर को देखते हुए, FY27 में प्रवेश करते समय कंपनियों की कमाई पर इसके असर पर सबकी नज़र रहेगी।
कोटक के विश्लेषकों ने मर्जर और अधिग्रहण की गतिविधियों में हो रही बढ़ोतरी को तर्क के विपरीत बताया। उनका कहना है कि जिन कंपनियों का अधिग्रहण किया जा रहा है,उन पर असल में Gen AI के कारण कीमतों में गिरावट का जोखिम मंडरा रहा है। कोटक के नोट में कहा गया है कि अधिग्रहणों के रणनीतिक औचित्य, इंटीग्रेशन की समय-सीमा और अधिग्रहित की गई क्षमताओं के स्थायित्व के बारे में प्रबंधन को स्पष्टीकरण पर बाजार की बारीकी से नजर रहेगी।
इस बीच,ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि कंपनियों में हायरिंग और वर्कफोर्स में बढ़ोतरी,Q4 और FY27 दोनों में ही धीमी ही रहेगी। पिछली तिमाही में TCS, HCLTech और Tech Mahindra जैसी कई बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट ने पहले ही वर्कफ़ोर्स के पुनर्गठन और संतुलन बनाने की बात कही थी,क्योंकि वे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर सतर्क हैं। Wipro और Tech Mahindra जैसी कुछ कंपनियां नए कर्मचारियों (freshers) को काम पर रखने में हो रही देरी को लेकर भी सुर्खियों रहीं।
कुल मिलाकर,कंपनियों ने कहा था कि उनका फोकस स्किल बेस्ड भर्ती पर होगा और वे मध्यम-स्तर के टैलेंट के बजाय ज़्यादा नए कर्मचारियों को काम पर रखेंगी। कोटक का कहना है कि इस बदलाव की गति और लागत का अंततः मार्जिन और क्रियान्वयन पर असर पड़ेगा।
हालांकि पिछली तिमाहियों में TCS और HCLTech जैसी IT दिग्गज कंपनियों ने मौजूदा वित्त वर्ष में पूरे साल के लिए मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए FY27 के लिए बेहतर ग्रोथ आउटलुक अनुमान लगाया था। लेकिन पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते माहौल तेज़ी से बदल गया है, जिससे भारतीय IT सेक्टर के कई क्लाइंट सेगमेंट मुश्किल में पड़ गए हैं।
डिस्क्रिशनरी खर्च और टेक्नोलॉजी बजट पर होने वाली मैनेजमेंट की कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी। सौदों को अंतिम रूप देने में देरी और मध्य-पूर्व के संघर्ष के संभावित प्रभाव,IT क्षेत्र के FY27 के आउटलुक को प्रभावित करेंगे।
HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के कहना है मांग के आउटलुक, क्लाइंट बजट, AI के कारण कीमतों में कमी के असर और युद्ध की स्थिति के कारण निर्णय लेने में हो रही देरी पर मैनेजमेंट की टिप्पणियों पर बारीकी से नज़र रहेगी। वहीं, कोटक को उम्मीद है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता का असर व्यापक स्तर पर विवेकाधीन खर्चों में गिरावट रूप में सामने नहीं आएगा।
लेकिन,ऐसे समय में जब Anthropic के Claude Cowork जैसे नए लॉन्च और दुनिया भर में छिड़े अप्रत्याशित युद्ध भारतीय IT सेवाओं का भविष्य तय कर रहे हैं,FY27 में मांग कैसी रहेगी इसका अंदाज़ा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।