IT Stocks : HCL टेक, TCS और इंफोसिस में जोरदार खरीदारी के दम पर 3% भागा आईटी इंडेक्स, जानिए क्या जारी रहेगा यह जोश

IT Stocks : TCS और HCLTech के शेयरों में बढ़त की वजह से निफ्टी IT में 3% की तेजी आई है। HCLTech के मजबूत नतीजों और AI डील मिलने से भारतीय IT शेयरों को सहारा मिला है, जबकि ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। अच्छी कमाई और AI की बढ़ती मांग के कारण भारतीय IT शेयरों में तेजी आई है। HCLTech ने दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट में 21.2% की बढ़ोतरी दर्ज की है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 12:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IT stocks : मंगलवार को एशियाई टेक्नोलॉजी मार्केट में भारी गिरावट के बीच भारतीय IT शेयरों में तेजी आई है। जापान को छोड़कर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 2.4 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर पर आ गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT Stocks : मंगलवार को एशियाई बाजारों में टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के बावजूद भारतीय IT शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। HCL टेक्नोलॉजीज के मजबूत तिमाही नतीजों,तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रेवेन्यू और बड़ी डील मिलने से इस सेक्टर के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। निफ्टी IT इंडेक्स 3.03 प्रतिशत बढ़कर 29,208.20 पर पहुंच गया और सबसे ज्यादा बढ़त वाला सेक्टर बन गया। इस बढ़त में TCS और HCLTech का सबसे ज्यादा योगदान है।

    AI के बहुत ज्यादा महंगे हो चुके वैल्यूएशन,भारी निवेश और AI से चलने वाले ग्रोथ साइकल के लंबे समय तक बने रहने को लेकर बनी चिंताओं के बीच ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों पर फिर से दबाव बढ़ा है। ग्लोबल AI शेयरों में आई इस कमजोरी से पारंपरिक IT सर्विस कंपनियों पर कॉम्पिटिशन का दबाव कुछ कम हो सकता है।

    दिग्गज आईटी IT शेयरों में TCS सबसे ज्यादा 5.12 प्रतिशत बढ़कर 2,233.70 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद HCLTech का नंबर रहा,जो 3.70 प्रतिशत बढ़कर 1,268.20 रुपये पर पहुंच गया। Tech Mahindra में 2.75 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 1,511.40 रुपये पर पहुंच गया,जबकि Infosys 2.08 प्रतिशत बढ़कर 1,041.25 रुपये पर पहुंच गया।


    IT शेयरों में बढ़त से भी पूरे मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 605.16 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 72,529.84 पर और निफ्टी 185.85 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 22,549 के आसपास दिख रहा है। हालांकि, मार्केट ब्रेथ निगेटिव है, 1,520 शेयरों में बढ़त हुई है जबकि 1,748 शेयरों में गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.33 प्रतिशत की बढ़त हुई है। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.89 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडिया VIX 4.72 प्रतिशत गिरकर 14.53 पर आ गया है।

    HCLTech के शानदार Q2 नतीजों ने भरा जोश

    HCLTech के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों ने भारतीय IT शेयरों के प्रति निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इन नतीजों ने ऐसे समय में आईटी स्पेस को सपोर्ट दिया है जब वे एंटरप्राइज़ AI पर होने वाले खर्च से इस सेक्टर को मिलने वाले नफे-नुकसान का आकलन कर रहे है। HCLTech ने सितंबर तिमाही में 5,132 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 21.2 प्रतिशत ज़्यादा है। कंपनी की रेवेन्यू 11.5 प्रतिशत बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये रही है।

    इससे भी बड़ी बात यह है कि HCLTech का एडवांस्ड AI रेवेन्यू सालाना आधार पर 78% बढ़कर 21.9 करोड़ डॉलर हो गया है। जो AI से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग को दिखाता है। कंपनी को कुल 3.24 अरब डॉलर के नए सौदे मिले हैं। जिनमें मर्सिडीज बेंज के साथ हुआ 1.14 अरब डॉलर का एक बड़ा AI सौदा भी शामिल है।

    कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस की निचली रेंज को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है। जबकि ऊपरी रेंज को 4 प्रतिशत पर ही बनाए रखा है। इसके ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 17.5-18.5 प्रतिशत पर बना रहा है।

    इननतीजों से यह भरोसा और मजबूत हुआ है कि भारत की बड़ी IT सर्विस कंपनियां एंटरप्राइज़ AI पर होने वाले बढ़ते खर्च का बड़ा हिस्सा हासिल कर सकती हैं,हालाँकि ब्रोकरेज कंपनियां HCLTech के वैल्यूएशन और मांग में सुधार के टिकाऊपन को लेकर बंटी हुई हैं।

    ग्लोबल AI शेयरों पर दबाव

    मंगलवार को एशियाई टेक्नोलॉजी मार्केट में भारी गिरावट के बीच भारतीय IT शेयरों में तेजी आई है। निवेशकों ने ग्लोबल AI रैली के टिके रहने और बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा भारी पूंजी खर्च पर मिलने वाले रिटर्न पर सवाल उठाए हैं। जापान को छोड़कर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 2.4 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर पर आ गया है।

    दक्षिण कोरिया का टेक्नोलॉजी हैवी इंडेक्स KOSPI 6 प्रतिशत गिर गया, जिससे प्रोग्राम ट्रेडिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। जबकि जापान का निक्केई 2.6 प्रतिशत और ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स 2 प्रतिशत नीचे आ गया है।

    यह गिरावट कल वॉल स्ट्रीट में हुई गिरावट के बाद आई है। कल टेक हैवी नैस्डैक कम्पोजिट में 0.44 प्रतिशत और S&P 500 इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

    Market correction: जानिए किन सेक्टर में आई सबसे ज्यादा गिरावट, निवेशकों को कहां मिल सकते हैं खरीदारी के मौके

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।