Get App

निफ्टी में 24810 वापस आना मुश्किल, ये 24748-24810 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली कारगर होगी - वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इंडेक्स में 51046-50908 टूटने तक बिकवाली का रिस्क ना लें। इसमें पहला बेस कायम रहने तक खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए। खरीदारी के सौदों पर 10-20DEMA जोन (51563-51761) में मुनाफा बुक करें। अगर 50908 टूटे तभी EXIT करें। ऐसे में नीचे की ओर स्विंग में 51515-51411 के लेवल दिख सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 7:42 AM
निफ्टी में 24810 वापस आना मुश्किल, ये 24748-24810 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली कारगर होगी - वीरेंद्र कुमार
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 24748-24810 का लेवल वापस आना मुश्किल लग रहा है। इसके 24748-24810 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली करनी चाहिए

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24748-24810 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24864-24917 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24548(20DEMA)-24488 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24409-24351/24309 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार स्पष्ट किया था कि 10 DEMA के नीचे जाए तो लॉन्ग से EXIT करना है। FIIs की भारी बिकवाली, कैश, इंडेक्स और स्टॉक्स में भी बिकवाली रही। FIIs के नेट लॉन्ग अब 1.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट हैं।

इसमें 24800, 24900-25000 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली। इसमें 24600-24500 पर पुट राइटिंग, 24548 पर 20DEMA दिख रहाहै। इसने शॉर्ट ट्रेड होल्ड किया हो तो 24548-24488 पर कवर करें। इसमें उछाल में बिकवाली कारगर रही। इंडेक्स में 24500 सीरीज का बेस और 20DEMA जोन है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि अगर 24500-24488 टूटा तो 24351-24309 भी संभव हैं। ग्लोबल सेटअप और वीकली चार्ट्स को देखते हुए 24100 का लेवल भी संभव है। इसमें 24748-24810 वापस आना मुश्किल लग रहा है। इसमें 24748-24810 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली कारगर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें