Nifty के लिए 20200 का स्तर पार करना होगा मुश्किल, ये दो स्टॉक अक्टूबर में कराएंगे डबल डिजिट कमाई

अगर निफ्टी 19490 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 19220 –19200 का स्तर देखने को मिल सकता है। निफ्टी 31 अगस्त, 2023 के 19223 के निचले स्तर से 20222 तक के ऑलटाइम हाई तक बड़ी तेजी से आया। इसके बाद इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। आमतौर पर, बिना किसी टॉपिंग पैटर्न के तुरंत तेज गिरावट के साथ तेज बढ़त के चलते ट्राइएंगल फॉर्मेशन हो सकता है। ऐसे में इस बात की ही ज्यादा संभावना दिखती है कि अक्टूबर महीने में निफ्टी 19220 - 20050 के बड़े दायरे में घूमता रहेगा

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
आशीष क्याल की सलाह है कि किसी गिरावट में हाई क्वालिटी मिड-स्मॉलकैप शेयरों में 1 एक साल या उससे लंबी अवधि के लिए नजरिए निवेश करना चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में, वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ सीएमटी आशीष क्याल ने कहा है कि निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स वर्तमान में एक ट्राइएंगल पैटर्न को आकार दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिड और स्मॉलकैप में निफ्टी और बैंक निफ्टी की तरह गिरावट नहीं आई है। यह एक पॉजिटिव संकेत है। इससे पता चलता है कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अभी और बढ़त देखने को मिल सकती है। आशीष क्याल की सलाह है कि किसी गिरावट में हाई क्वालिटी मिड-स्मॉलकैप शेयरों में 1 एक साल या उससे लंबी अवधि के लिए नजरिए निवेश करना चाहिए। उनका मानना है कि मिड और स्मॉलकैप के मौजूदा भाव केवल तीसरी लहर में हैं। इनमें ऊपर की तरफ जाने की काफी ज्यादा संभावनाएं बची हुई हैं।

    कैपिटल मार्केट का लगभग दो दशकों का अनुभव रखने वाले चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन और इलियट वेव एक्सपर्ट आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए अक्टूबर महीने में 20200 के स्तर से ऊपर जाना आसान नहीं होगा। अक्टूबर महीने में निफ्टी 19220 - 20050 के बड़े दायरे में घूमता रहेगा।

    निफ्टी के लिए 20200 के स्तर से ऊपर जाना आसान नहीं


    क्या आपको लगता है कि अगर निफ्टी में और गिरावट आती है तो 19200 निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा? इसके अलावा, क्या आपको अभी भी अक्टूबर में निफ्टी के 20200 के पार जाने की संभावना दिखती है? इसके जवाब में आशीष क्याल ने कहा कि पिछले 9 दिनों में निफ्टी पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद होने में विफल रहा है। भले ही निफ्टी इस लेवल के ऊपर निकलने में कामयाब रहा। लेकिन यह हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन नहीं बना पाया। यह एक सिम्पल प्राइस एक्शन स्ट्रेटजी है। अगर इस पर नजर रखें तो निफ्टी के शॉर्ट से मीडियम टर्म के ट्रेंड को समझने में आसानी होगी। निफ्टी को तेजी पकड़ने के लिए 19726 के स्तर पर स्थित शुक्रवार के हाई के ऊपर बंद होना होगा। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19490 पर बड़ा सपोर्ट है। यह देखना होगा कि नए हफ्ते के शुरुआत के साथ हमें इस रेंज के किस छोर पर ब्रेकआउट देखने को मिलता है।

    अगर निफ्टी 19490 के नीचे फिसलता है तो फिर इसमें 19220 –19200 का स्तर देखने को मिल सकता है। अक्टूबर महीने में ही निफ्टी के लिए 20200 के स्तर से ऊपर जाना आसान नहीं होगा। निफ्टी 31 अगस्त, 2023 के 19223 के निचले स्तर से 20222 तक के ऑलटाइम हाई तक बड़ी तेजी से आया। इसके बाद इसमें तेज गिरावट देखने को मिली। आमतौर पर, बिना किसी टॉपिंग पैटर्न के तुरंत तेज गिरावट के साथ तेज बढ़त के चलते ट्राइएंगल फॉर्मेशन हो सकता है। ऐसे में इस बात की ही ज्यादा संभावना दिखती है कि अक्टूबर महीने में निफ्टी 19220 - 20050 के बड़े दायरे में घूमता रहेगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिखने वाली निफ्टी की चाल से इस बात की पुष्टि हो सकेगी।

    Trade Spotlight : सन टीवी नेटवर्क, डॉ. लाल पैथलैब्स और सोभा में अब क्या करें?

    अक्टूबर में डबल डिजिट कमाई के लिए इन दो स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    आशीष क्याल की राय है कि अक्टूबर महीने में एनएलसी इंडिया और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स में मौजूदा स्तरों से अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ये दोनों स्टॉक इस अवधि में डबल डिजिट रिटर्न दे सकते हैं।

    एलएंडटी फाइनेंस ने शुक्रवार को भारी वॉल्यूम के साथ जोरदार ब्रेकआउट दिया था। इसके अलावा, स्टॉक 121 रुपये पर सपोर्ट लेकर तेजी से ऊपर की तरफ आया है। पिछले कारोबारी सत्र में इसमें लगभग 5 फीसदी की तेजी आई थी। शॉर्ट टर्म में स्टॉक में 145 रुपये या इससे ज्यादा की तेजी देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ स्टॉक को 124 रुपये पर सपोर्ट है। जब तक 124 रुपये का सपोर्ट बरकरार है तब तक खरीदारी के लिए डिप्स का इस्तेमाल करें।

    एनएलसी इंडिया ने पिछले कारोबारी सत्र में गैप-अप ओपनिंग की थी। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेज बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में इस स्टॉक का रुझान तब तक पॉजिटिव बना रहेगा जब तक 127 रुपये के पास का गैप एरिया बरकरार रहता है। स्टॉक के 150 रुपये के स्तर तक जाने की संभावना बनी हुई है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।