ITC Hotels Listing: बाजार की नजर आज ITC होटल्स पर है जिसकी आज लिस्टिंग हुई है। ITC होटल्स अपनी पैरेंट कंपनी आईटीसी से अलग होकर लिस्ट हुई है। ITC होटल्स की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक ही हुई है। ITC होटल्स के शेयर NSE पर 180 रुपये के डिस्कवरी प्राइस पर लिस्ट हुए हैं जो इसके इंप्लाइड प्राइस 260 रुपये से करीब 31 फीसदी कम है। ITC होटल्स, होटल कारोबार संभालने वाली कंपनी है। आईटीसी ने पिछले साल अपने होटल कारोबार को अलग से लिस्ट कराने का फैसला लिया था। हालांकि इसके लिए आईपीओ पेश करने बजाय आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को 10 शेयर पर आईटीसी होटल्स के एक शेयर दिए गए। इसकी रिकॉर्ड डेट 6 जनवरी 2025 थी।
