ITC shares: तिमाही नतीजों से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा आईटीसी का शेयर, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

ITC Shares At Hit All-Time High: आईटीसी के शेयरों ने मंगलवार 11 अप्रैल को बीएसई पर अपना नया रिकॉर्ड उच्च-स्तर छू लिया। कंपनी के शेयर दिन के कारोबार में 2 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 398.20 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। आईटीसी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही में मजबूत नतीजों की उम्मीद से आई है

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
ITC shares: आईटीसी के शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 19% चढ़ चुके हैं

ITC Shares At Hit All-Time High: आईटीसी के शेयरों ने मंगलवार 11 अप्रैल को बीएसई पर अपना नया रिकॉर्ड उच्च-स्तर छू लिया। कंपनी के शेयर दिन के कारोबार में 2 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 398.20 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। आईटीसी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही में मजबूत नतीजों की उम्मीद से आई है। आईटीसी के शेयरों का पिछला उच्च स्तर 394 रुपये था, जो इसने 3 फरवरी 2023 को छुआ था। कारोबार के अंत में आईटीसी के शेयर बीएसई पर 1.90% की बढ़त के साथ 396.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है, जब आईटीसी के शेयर लाभ में बंद हुए हैं।

आईटीसी कंपनी सिगरेट से लेकर FMCG और होटल तक के कारोबार में है। सिगरेट में इसके पास क्लासिक, गोल्ड फ्लेक, इनसिग्निया, अमेरिकन क्लब, इंडिया किंग्स और विल्स नेवी कट जैसे प्रमुख ब्रांड्स है और यह देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी है।

आईटीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) अब 5 लाख करोड़ रुपये के स्तर की ओर बढ़ रहा है। कंपनी का मार्केट कैप आज कारोबार के दौरान 4.92 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब सिर्फ 2 फीसदी की उछाल पर यह शेयर 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है।


निवेशकों को क्या करना चाहिए?

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, मार्च तिमाही के दौरान ITC के एफएमसीजी में 19.1 फीसदी की मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। वहीं सिगरेट की बिक्री में भी 10 से 13 फीसदी की ग्रोथ रेट बरकरार रह सकती है।

यह भी पढ़ें- NSE ने इनवेस्टर्स को 'डब्बा ट्रेडिंग' के खतरों से आगाह किया, जानिए क्या होता है डब्बा ट्रेडिंग

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि मार्च तिमाही के दौरान ITC की कुल आमदनी 6.3% बढ़ सकती है, जिसमें सिगरेट कारोबार में 15.9 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी शामिल है। ब्रोकरेज को सिगरेट की बिक्री में करीब 13 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि ग्रॉस मार्जिन के स्तर पर 3.40% का सुधार होगा और ऑपरेटिंग मार्जिन भी बढ़कर 35.3 प्रतिशत हो जाएगा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.2 प्रतिशत बढ़कर 4911,8.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।'

शेयरखान ने 450 रुपये का दिया टारगेट

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने आईटीसी के शेयरों पर 450 रुपये के टारगेट के साथ अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने 23 मार्च को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का वैल्यू वित्त वर्ष 2024 और 2025 के अनुमानित अर्निंग प्रति शेयर पर क्रमश: 23 और 21 गुना है, जो आकर्षक है। साथ ही इसकी कमाई में दोहरे अंकों में ग्रोथ की संभावना इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए एक बेहतर दांव बनाता है।

आईटीसी के शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 19 फीसदी चढ़ चुके हैं, जबकि इसी दौरान बेंचमार्क निफ्टी में करीब 2.6 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल में आईटीसी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 49.73% फीसदी का रिटर्न दिया है, जो निफ्टी से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।