ITC Share Price: गोल्ड फ्लेक का कश अब और महंगा हो गया लेकिन इसने निवेशकों की चांदी करा दी। इस साल आईटीसी ने दूसरी बार इसके भाव बढ़ाए हैं, जिसका शेयरों ने जश्न मनाया है। आईटीसी ने सबसे मशहूर ब्रांड गोल्ड फ्लेक रेगुलर साइज फिल्टर टिप्स (Gold Flake RSFT) सिगरेट का रिटेल प्राइस ₹10 बढ़ाया है। ₹10 की इस तेजी के बाद शेयर बीएसई पर ₹5.80 यानी 2.04% उछलकर ₹290.30 तक पहुंच गए। हालांकि ऊपरी स्तर पर हल्की मुनाफावसूली के साथ फिलहाल यह 1.00% की बढ़त के साथ ₹287.35 पर है।
