एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट आज 30 मई को है यानी कि डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट के दिन आज आईटीसी के शेयरों की जबरदस्त खरीदारी हो रही है। हालांकि शेयरों में तेजी की एक वजह कंपनी के होटल बिजनेस को डीमर्ज यानी अलग करने की योजना भी है। इसके चलते आईटीसी के शेयर करीब ढाई फीसदी के उछाल के साथ इंट्रा-डे में बीएसई पर 450.55 रुपये (ITC Share Price) पर पहुंच गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 2.31 फीसदी की मजबूती के साथ 449.75 रुपये पर बंद हुए।
