Get App

ITC के शेयरों में आएगी गिरावट? सबसे बड़े शेयरधारक से मिला झटका, 1.5% टूटा भाव

ITC Share Price: क्या आईटीसी के शेयरों में कुछ गिरावट आने वाली है? यह सवाल इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (British American Tobacco) इसमें अपनी हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) के पास आईटीसी की करीब 29.02 फीसदी हिस्सेदारी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 10:31 PM
ITC के शेयरों में आएगी गिरावट? सबसे बड़े शेयरधारक से मिला झटका, 1.5% टूटा भाव
ITC में करीब 4% तक हिस्सेदारी बेच सकती है ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको

ITC Share Price: क्या आईटीसी के शेयरों में कुछ गिरावट आने वाली है? यह सवाल इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (British American Tobacco) इसमें अपनी हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है। ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) के पास आईटीसी की करीब 29.02 फीसदी हिस्सेदारी है। मौजूदा बाजार भाव पर इस हिस्सेदारी की कीमत करीब 1 लाख 63 हजार करोड़ रुपये है। इतने बड़े शेयरहोल्डर की ओर से हिस्सेदारी घटाने की खबर से आज 18 दिसंबर को आईटीसी के शेयर दबाव में रहे और करीब 1.5% गिरकर बंद हुए।

आईटीसी में क्यों हिस्सेदारी बेच रही BAT?

कंपनी के सीईओ टैदेउ मैरोको ने बताया, "हमें आईटीसी में अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए 25 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी की जरूरत नहीं है। 25 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कंपनी के पास बोर्ड में वीटो पावर बना रहेगा, जिससे उसका इंफ्लूएंस बरकरार रहेगा। ऐसे में वह अतिरिक्त हिस्सेदारी घटाने पर विचार कर रही है।" तो इस हिसाब से BAT के पास आईटीसी में अभी 29% हिस्सेदारी है। अगर वह 25% हिस्सेदारी रखने के मूड में है, तो इसका मतलब है वह करीब 4% हिस्सेदारी बेच सकती है। मौजूदा बाजार भाव पर इस 4 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू भी करीब 22,500 करोड़ रुपये है।

BAT को हिस्सेदारी बेचने का एक फायदा यह है कि वह इसे पैसे अपना कुछ कर्ज कम लेगी। दूसरा फायदा यह है कि तंबाकू कंपनी में विदेशी हिस्सेदारी को लेकर भारत में नियम काफी सख्त है, तो हिस्सेदारी घटने से उसे इन नियमों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें