Vedanta एक बार फिर बांटेगी डिविडेंड, हर शेयर पर ₹11 रुपये का एक्स्ट्रा मुनाफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Vedanta Dividend: माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) इस वित्त वर्ष दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड बांटने जा रही है। वेदांता ने आज इसका ऐलान किया है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह BSE पर 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। चेक करें डिविडेंड से जुड़ी डिटेल्स और कंपनी की सेहत कैसी है?

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 1:09 PM
Story continues below Advertisement
वैश्विक रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वेदांता की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की लॉन्ग टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग और लॉन्ग टर्म इश्यू रेटिंग्स को डाउनग्रेड कर सीसीसी से सीसी कर दिया है।

Vedanta Dividend: माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) इस वित्त वर्ष दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड बांटने जा रही है। वेदांता ने आज इसका ऐलान किया है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी यह BSE पर 1.34 फीसदी की बढ़त के साथ 260.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 0.24 फीसदी कमजोर होकर 71,315.09 पर बंद हुआ है। अब डिविडेंड की बात करें तो वेदांता इस बार 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 11 रुपये यानी 1100 फीसदी का डिविडेंड बांटेगी। वेदांता ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।

अंतरिम डिविडेंड के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

इस वित्त वर्ष 2023-24 में वेदांता अब दूसरी बार 4089 करोड़ रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटने जा रही है। 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर निवेशकों को 11 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है और अगले हफ्ते की 27 दिसंबर को फिक्स किया गया है। डिविडेंड के मामले में वेदांता का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और जुलाई 2001 से यानी 22 साल से अधिक समय में इसने 41 डिविडेंड ऐलान किया है। पिछले एक साल में यह 51.50 रुपते प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है।


SpiceJet की हो जाएगी Go First? इन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, खुलासे पर 20% चढ़े स्पाइसजेट के शेयर

Vedanta की सेहत कैसी है?

वैश्विक रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वेदांता की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज की लॉन्ग टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग और लॉन्ग टर्म इश्यू रेटिंग्स को डाउनग्रेड कर सीसीसी से सीसी कर दिया है। यह डाउनग्रेड अगले साल जनवरी और अगस्त 2024 में ड्यू बॉन्ड्स के बेसिस पर हुआ है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी का कहना है कि वेदांता की पैरेंट कंपनी की रेटिंग निगेटिव आउटलुक के साथ क्रेडिटवाच में बनी हुई है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि इन बॉन्डों पर डिफॉल्ट होने की आशंका काफी अधिक है क्योंकि कंपनी के भारी-भरकम कर्ज मेच्योर हो रहे हैं यानी कि इन्हें चुकाना है और इसके चलते इसकी आंतरिक कैश फ्लो और एक्सटर्नल फाइनेंसिंग को झटका लग रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।