Get App

Brevistay में 55% हिस्सा खरीदेगी Ixigo, ₹66 करोड़ में होगी डील; सोमवार को चढ़ सकता है शेयर

इस नए डेवलपमेंट से Ixigo के शेयरों में सोमवार, 8 जून को तेजी देखने को मिल सकती है। 2016 में शुरू हुई Brevistay एक फ्लेक्सिबल-स्टे होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म चलाती है। यह प्लेटफॉर्म कम वक्त के लिए और रात भर रुकने की सुविधा देता है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 8:49 AM
Brevistay में 55% हिस्सा खरीदेगी Ixigo, ₹66 करोड़ में होगी डील; सोमवार को चढ़ सकता है शेयर
Ixigo के पास भविष्य में ब्रेविस्टे की बाकी हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार होगा।

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology, ब्रेविस्टे हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में 54.66% हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी के बोर्ड ने प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। यह खरीद ₹65.69 करोड़ में सेकेंडरी और प्राइमरी शेयर खरीद के जरिए की जाएगी। डील के पूरा होने के बाद ब्रेविस्टे, इक्सिगो की सब्सिडियरी कंपनी बन जाएगी। इक्सिगो के पास भविष्य में ब्रेविस्टे की बाकी हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार होगा, जो कुछ तय शर्तों पर निर्भर करेगा।

2016 में शुरू हुई Brevistay एक फ्लेक्सिबल-स्टे होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म चलाती है। यह प्लेटफॉर्म कम वक्त के लिए और रात भर रुकने की सुविधा देता है। इस प्लेटफॉर्म ने भारत के टियर 1 शहरों और टियर 2 व 3 कस्बों में बजट, मिड-स्केल और प्रीमियम प्रॉपर्टीज का होटल नेटवर्क बनाया है। डील के बाद ixigo और Brevistay के मिले-जुले होटल नेटवर्क में देश भर में 10,000 से ज्यादा सीधे कॉन्ट्रैक्ट वाले होटल शामिल होंगे।

ब्रेविस्टे का वित्त वर्ष 2025-26 में टर्नओवर ₹18.10 करोड़ रहा। इक्सिगो ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह खरीद रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन में नहीं आती है। अधिग्रहण 31 जुलाई 2026 को या उससे पहले कंप्लीट हो जाएगा। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इक्सिगो के बोर्ड ने ऑफइंटेलिजेंस टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड (Proactai) में ₹7.50 करोड़ के निवेश को भी मंजूरी दी है। इसके बदले में कंपनी को 10.34% हिस्सेदारी हासिल होगी।

चढ़ सकता है Ixigo का शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें