Get App

Ixigo Share Price: मुनाफा 54% बढ़ने के बावजूद जबरदस्त सेलिंग, शेयर 13% टूटा

Ixigo Share Price: कंपनी जून 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 31 प्रतिशत बढ़ गया। खर्च बढ़कर 295.85 करोड़ रुपये के हो गए

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 4:19 PM
Ixigo Share Price: मुनाफा 54% बढ़ने के बावजूद जबरदस्त सेलिंग, शेयर 13% टूटा
Ixigo शेयर 3 महीनों में 36 प्रतिशत नीचे आया है।

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ixigo की पेरेंट कंपनी Le Travenues Technology के शेयरों में 23 जनवरी को जबरदस्त बिकवाली हुई। शेयर बीएसई पर दिन में 19 प्रतिशत तक लुढ़का और 190.50 रुपये के लो तक गया। बाद में यह 13 प्रतिशत गिरावट के साथ 204.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। परफॉरमेंस अच्छी रहने के बावजूद शेयर फिसला है।

तिमाही के दौरान Le Travenues Technology का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 54.11 प्रतिशत बढ़कर 23.95 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 15.54 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 31 प्रतिशत बढ़कर 317.56 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 241.76 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 295.85 करोड़ रुपये के हो गए, जो एक साल पहले 223.67 करोड़ रुपये के थे।

Ixigo शेयर 3 महीनों में 36 प्रतिशत कमजोर

शेयर में भारी बिकवाली के बाद Le Travenues Technology का मार्केट कैप 8900 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। कंपनी जून 2024 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 740.10 करोड़ रुपये का IPO 98.1 गुना भरा था। शेयर 3 महीनों में 36 प्रतिशत और 1 महीने में 22 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 339.05 रुपये और एडजस्टेड लो 118.65 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें