ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो (Ixigo) स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म Trenes में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने बाइंडिंग एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। यह खरीद 1.17 करोड़ यूरो (125 करोड़ रुपये से ज्यादा) में की जाएगी। यह इक्सिगो का पहला बड़ा इंटरनेशनल एक्वीजीशन है। Trenes की पेरेंट कंपनी 'ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस' है।
