Nikkei at record high: करेंसी येन के कमजोर और आंकड़ों से इकॉनमी की जोरदार तेजी ने जापान के स्टॉक मार्केट में बहार ला दी। इसके चलते जापान का इक्विटी मार्केट इंडेक्स निक्केई 225 रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। निक्केई 225 आज का कारोबार समाप्त होने पर 1.68% की बढ़त के साथ 43,379.00 पर बंद हुआ है जोकि क्लोजिंग बेसिस पर रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसी हफ्ते यह इंट्रा-डे में 43,451.46 का लेवल भी छू चुका है। ब्रोडर मार्केट की बात करें तो टॉपिक्स (Topix) भी आज 1.6% की बढ़त के साथ 3,107.68 पर बंद हुआ है जो कि रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल है।
