जापानी कंपनियां भारत में अपना निवेश बढ़ा रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में खबर आई कि मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप इंक., भारत की श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में लगभग 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए 500 अरब येन (3.2 अरब डॉलर) से ज्यादा का निवेश किया जा सकता है। वहीं मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंक., एवेंडस कैपिटल प्राइवेट में मेजॉरिटी स्टेक खरीद रही है। सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप इंक. तो यस बैंक लिमिटेड में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन ही चुकी है। इसके पास यस बैंक में 24.99% हिस्सेदारी है।
