जेफ बेजोस क्यों बेच रहे हैं Amazon के शेयर? 4 दिनों में बेचे 4 अरब डॉलर के स्टॉक

रेगुलेटरी फाइलिंग को दी गई जानकारी के मुताबिक, बेजोस ने सिर्फ 4 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के 2.4 करोड़ शेयर बेचे हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 अरब डॉलर है। बेजोस ने यह नहीं बताया है कि वह क्यों इन शेयरों को बेचने रहे हैं। हालांकि, इसकी टाइमिंग को लेकर इस बारे में जरूर कुछ संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 10:12 AM
इस साल 12 फरवरी तक एमेजॉन के शेयरों में 13 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही।

एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस, Amazon.com Inc.के शेयरों में इस साल आई तेजी का फायदा उठाने में जुटे हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग को दी गई जानकारी के मुताबिक, बेजोस ने सिर्फ 4 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के 2.4 करोड़ शेयर बेचे हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 अरब डॉलर है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बेजोस ने 2021 के बाद से कंपनी के शेयरों को नहीं बेचा था।

बहरहाल, बेजोस ने यह नहीं बताया है कि वह शेयरों को क्यों बेच रहे हैं, लेकिन इसकी टाइमिंग से कुछ संकेत मिल सकते हैं। उन्होंने 2 नवंबर 2023 को ऐलान किया था कि वह सिएटल रीजन (Seattle region) से मियामी (Miami) शिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने 8 नवंबर 2023 को एक प्लान भी स्वीकार किया था। वॉशिंगटन स्टेट ने 2022 में कैपिटल गेन्स पर 7 पर्सेंट टैक्स लगाया था, जबकि फ्लोरिडा में यह टैक्स नहीं है। इसका मतलब यह है कि बेजोस द्वारा ठिकाना बदलने से उन्हें 28.8 करोड़ डॉलर की बचत हो सकती है।

Hot Stocks Today: ये तीन स्टॉक्स सिर्फ 2-3 हफ्तों में भर देंगे आपकी झोली, अभी दांव लगाने का है मौका

चूंकि बेजोस के पास सारे शेयर कंपनी के शुरू होने के समय से हैं, लिहाजा उनकी सारी वैल्यू कैपिटल गेन्स मानी जाएगी। इस साल 12 फरवरी तक एमेजॉन के शेयरों में 13 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। बेजोस ने 12 फरवरी को ही कंपनी के शेयरों की बिक्री की थी। 13 फरवरी को कंपनी के शेयर 2.2 पर्सेंट की गिरावट के साथ 168.64 डॉलर पर पहुंच गए। एमेजॉन और बेजोस के प्रवक्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।