Jefferies India Portfolio : जेफरीज ने बनाया महंगाई-प्रूफ पोर्टफोलियो, जानिए कौन हुआ 'इन' कौन 'आउट'

Jefferies India Portfolio : ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। इसने एक महंगाई-प्रूफ पोर्टफोलियो बनाया है। इस में हार्ड एसेट्स और केमिकल्स पर फोकस करते हुए ऑटो में वेट कम किया गया है

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 2:28 PM
Jefferies India Portfolio : जेफरीज ने फिनटेक और वेल्थ मैनेजमेंट की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जताते हुए Groww को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है

सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। IT,मेटल और टेलीकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने दिन के दौरान हासिल हुई सारी बढ़त गंवा दी है और निफ्टी 23320 के आस-पास दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेक्टरों की बात करें तो मीडिया इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त है,जबकि मेटल और IT इंडेक्स 1-2 प्रतिशत नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।

निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में बजाज फाइनेंस,SBI लाइफ इंश्योरेंस,अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स शामिल हैं,जबकि गिरावट वाले शेयरों में विप्रो,ट्रेंट,टाटा स्टील,हिंडाल्को और JSW स्टील शामिल हैं।

इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। इसने एक महंगाई-प्रूफ पोर्टफोलियो बनाया है। इस में हार्ड एसेट्स और केमिकल्स पर फोकस करते हुए ऑटो में वेट कम किया गया है।


जेफरीज पोर्टफोलियो कौन IN कौन OUT?

जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में अडानी पोर्ट्स,आयशर मोटर्स,ग्रासिम और स्टार हेल्थ को शामिल करते हुए टीवीएस मोटर,एमएंडएम,अल्ट्राटेक और मैक्स हेल्थ को इससे बाहर कर दिया है।

आयशर मोटर्स पर दांव क्यों?

जेफरीज का कहना है कि प्रीमियम सेगमेंट में आयशर मोटर्स के पास बेहतर प्राइसिंग पावर है। इसके मार्जिन पूरी तरह सेफ हैं।

जेफरीज:ग्रासिम पर दांव क्यों ?

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पेंट्स और केमिकल्स बिजनेस में बड़े सुधार की उम्मीद है। होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट 35-40% घटने की संभावना है।

जेफरीज: पोर्टफोलियो में इनका वेट घटा

जेफरीज ने अपने पोर्टफोलियो में चोला इन्वेस्टमेंट और ऑटो शेयरों का वेट घटाया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि फ्यूल की कीमतें बढ़ने से CV सेगमेंट पर दबाव की आशंका है।

जेफरीज: रिन्यूएबल थीम पर बड़ा दांव

जेफरीज ने रिन्यूएबल थीम पर बड़ा दांव लगाते हुए प्रीमियर एनर्जी में एंट्री ली है। उसका कहना है कि FY26-28 के दौरान कंपनी में 33% EBITDA CAGR का अनुमान है। FY27 EV/EBITDA मल्टीपल 14x पर आकर्षक नजर आ रहा है।

जेफरीज: स्टार हेल्थ पर दांव क्यों?

जेफरीज का कहना है कि मैक्स के मुकाबले स्टार हेल्थ का ग्रोथ प्रोफाइल बेहतर है। ग्रोथ टारगेट FY26-29E में 30% का है। कंपनी के लिए रेगुलेटरी रिस्क भी कम है।

जेफरीज: फिनटेक और वेल्थ मैनेजमेंट की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा

जेफरीज ने फिनटेक और वेल्थ मैनेजमेंट की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जताते हुए Groww को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में FY26-29 के दौरान 30% EPS CAGR की उम्मीद है।

 

RBI ने भारत से डॉलर की निकासी रोकने के लिए किया कई उपायों का ऐलान, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।