जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) देश के सबसे बड़े बैंक SBI से जियो पेमेंट्स बैंक (Jio Payments Bank) से 7.9 करोड़ शेयर खरीदेगी। यह खरीदारी 104.54 करोड़ रुपये में होगी। जियो फाइनेंशियल ने आज 4 मार्च को ऐलान किया है कि कंपनी के बोर्ड ने इस खरीदारी के लिए मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ 206.35 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.51 फीसदी के उछाल के साथ 208.00 रुपये के भाव (Jio Financial Services Share Price) तक पहुंचा था।
