Get App

Jio IPO Listing : जियो के शेयरों ने बाजार में किया धमाकेदार आगाज़, एक्सपर्ट्स से जाने स्टॉक में अब क्या हो रणनीति

Jio IPO Listing : जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जिससे यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 11:18 AM
Jio IPO Listing : जियो के शेयरों ने बाजार में किया धमाकेदार आगाज़, एक्सपर्ट्स से जाने स्टॉक में अब क्या हो रणनीति
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स को कवर करना शुरू किया। इसने इसे 'बाय'की रेटिंग दी है

Jio IPO Listing :  बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने बाजार में जोरदार आगाज किया है। पिछले हफ्ते कंपनी के IPO के 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद इसके शेयर 21 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जिससे यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

NSE पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। 30,200 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए 1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। वहीं, BSE पर कंपनी के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए,जो कि 21.36 प्रतिशत का प्रीमियम है।

12,50,586.39 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, जियो अब भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है। इसे मेटा और अल्फाबेट के गूगल का सपोर्ट प्राप्त है। कंपनी के 53 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। इस शानदार लिस्टिंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को देश का सबसे मूल्यवान बिजनेस समूह भी बना दिया है।

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में जियो ने भारती एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया है और देश की सबसे मूल्यवान टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें