Get App

लाइव ब्लॉग

Jio IPO Listing Live Updates: लिस्टिंग से पहले नोमुरा ने शुरू किया कवरेज, दी 'बाय' रेटिंग

Jio IPO Listing Live Updates: जियो प्लेटफॉर्म्स के कारोबार में टेलिकॉम, डिजिटल सर्विसेज, उद्यम समाधान और उभरते टेक्नोलॉजी इनीशिएटिव शामिल हैं। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर बुक में 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए थे

Curated By: Ritika Singh OCTOBER 28, 2026 / 8:05 AM IST

Jio IPO Listing Live Updates: आज 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग होने वाली है। शेयर BSE और NSE पर सुबह 10 बजे शुरुआत करेंगे। वैसे तो ग्रे मार्केट से लिस्टिंग अच्छी रहने के संकेत हैं लेकिन हकीकत में क्या होगा, यह तो लिस्टिंग पर ही पता चलेगा। जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का IPO 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल

Jio IPO Listing Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स में 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Jio IPO Listing Live Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स में 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
OCTOBER 28, 2026 / 8:03 AM IST

Jio IPO Listing Live Updates: लिस्टिंग पर ग्रे मार्केट से क्या संकेत

जियो आईपीओ के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर तय हो चुका है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 22 प्रतिशत या 247 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग अनुमानित 1366 रुपये (1119+247) पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। इसके संकेत कंपनी की लिस्टिंग के दिन सच ही होंगे, ऐसा जरूरी नहीं है। Jio Platforms की लिस्टिंग NSE और BSE पर होने वाली है।

    OCTOBER 28, 2026 / 7:55 AM IST

    Jio IPO Listing Live Updates: जियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास कितना हिस्सा

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स में 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मेटा के पास 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं गूगल की 7.73 प्रतिशत, सऊदी अरेबिया वेल्थ फंड्स की 2.31 प्रतिशत, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स की 2.31 प्रतिशत, सिल्वर लेक की 1.88 प्रतिशत, मुबादला की 1.85 प्रतिशत, जीए सिंगापुर की 1.34 प्रतिशत, अबुधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी की 1.16 प्रतिशत और टीपीजी कैपिटल की 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

      OCTOBER 28, 2026 / 7:48 AM IST

      Jio IPO Listing Live Updates: नोमुरा ने शुरू किया कवरेज

      ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म नोमुरा ने 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। यह इस स्टॉक को कवर करने वाली पहली एनालिस्ट बन गई है। नोमुरा ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए "बाय" की सलाह दी है। प्राइस टारगेट ₹1,340 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-2029 के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA 13.5% की CAGR से बढ़ेगा।

        OCTOBER 28, 2026 / 7:33 AM IST

        Jio IPO Listing Live: जियो ने सितंबर में जोड़े 27.13 लाख मोबाइल ग्राहक

        रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में 27.13 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। भारती एयरटेल ने 26.92 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मासिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में वोडाफोन आइडिया ने 5.50 लाख और BSNL ने 6.26 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। सितंबर के अंत में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 51.11 करोड़ हो गई। मोबाइल ग्राहक बाजार में जियो की हिस्सेदारी सर्वाधिक 39.32 प्रतिशत रही।

          OCTOBER 28, 2026 / 7:19 AM IST

          Jio IPO Listing Live: IPO में कौन सी कैटेगरी कितना भरी

          Jio IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 70.55 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.72 गुना, एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 2.93 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.60 गुना भरा।

            OCTOBER 28, 2026 / 7:15 AM IST

            Jio IPO Listing Live: IPO में आए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन

            30,213 करोड़ रुपये के IPO को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर आज, 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। इस IPO के लिए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए थे। IPO 21 अक्टूबर को खुला था और 23 अक्टूबर को इसके बंद होने तक इसे कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

              OCTOBER 28, 2026 / 7:13 AM IST

              Jio IPO Listing Live

              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।