J&K Bank Share Price: जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हुई। खरीदारी के जबरदस्त रुझान के चलते इसके शेयर आज इंट्रा-डे में करीब 12 फीसदी उछल गया। जेएंडके बैंक के शेयरों में यह तेजी इसके क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू के चलते। बैंक ने आज 740 करोड़ रुपये का QIP इश्यू लॉन्च किया है। इसी ने आज शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल तैयार किया। इसके चलते जेएंडके बैंक के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 11.87 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 139.95 रुपये पर पहुंच गए थे। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े और दिन के आखिरी में 7.15 फीसदी की मजबूती के साथ 134.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
जेएंडके बैंक ने 750 करोड़ रुपये के QIP के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 112.66 रुपये फिक्स किया है जो BSE पर सोमवार 11 दिसंबर के क्लोजिंग प्राइस 112.66 रुपये से करीब 10 फीसदी डिस्काउंट पर है। इस इश्यू प्राइस को बैंक के कैपिटल इश्यूएंस कमेटी ने 11 दिसंबर को मंजूरी दी थी और QIP के जरिए फंड जुटाने को बैंक के बोर्ड ने जुलाई में मंजूरी दी थी। QIP फंड जुटाने का ऐसा तरीका है जिसके जरिए लिस्टेड कंपनियां बिना पब्लिक ऑफरिंग के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) को शेयर जारी कर पूंजी जुटा सकती हैं।
मल्टीबैगर साबित हुए हैं J&K के शेयर
जेएंडके के शेयर कोरोना महामारी के दौरान 3 अप्रैल 2020 को 11.21 रुपये पर थे। अब यह 134.50 रुपये पर है यानी कि चार साल से भी कम समय में इसने निवेशकों को 1100 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल में शेयरों के उतार-चढ़ाव की बात करें तो 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 44.59 रुपये पर था। इसके बाद 9 महीने में ही यह 214 फीसदी उछलकर आज 12 दिसंबर 2023 को 139.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसका एक साल का रिकॉर्ड हाई है।